फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: CM Nitish gave instructions to DGP on the murder of Mukesh Sahni's father; Bihar Police News

Bihar News : मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर सीएम नीतीश ने डीजीपी को किया फोन, कहा- जल्द दोषियों पर पकड़ें

Tue, 16 Jul 2024 04:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 16 Jul 2024 04:08 PM IST
सार

एडीजी मुख्यालय जीतेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि जीतन सहनी (70 वर्ष) अपने घर में अकेले रहते थे। जांच में यह बात सामने आ रही है कि रात में अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस मुख्यालय ने घटना का संज्ञान लिया है। एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: CM Nitish gave instructions to DGP on the murder of Mukesh Sahni's father; Bihar Police News
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। एक ओर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। तेजस्वी यादव ने तो नीतीश सरकार को अहंकारी तक कह दिया। इन सब के बीच अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से प्रतिक्रिया दी गई है। उन्होंने बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी को फोन कर हड़काया है। सीएम नीतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि जल्द से जल्द इस मामले में शामिल सभी दोषियों को गिरफ्तार करें। साथ ही इन्हें खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। 

विज्ञापन


सीएम नीतीश ने सहनी से फोन पर की बात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीतन सहनी की हत्या अत्यंत दुखद घटना है। पुलिस महानिदेशक को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री मुकेश सहनी से दूरभाष पर बातचीत कर भी की। उन्हें सांत्वना दी। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। 
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय ने ट्रोल फ्री नंबर साझा किया
इधर, सीएम नीतीश कुमार के संज्ञान लेने के बाद एडीजी मुख्यालय जीतेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि जीतन सहनी (70 वर्ष) अपने घर में अकेले रहते थे। जांच में यह बात सामने आ रही है कि रात में अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस मुख्यालय ने घटना का संज्ञान लिया है। एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटा रही है। घटनास्थल से कागजात और पैसे से भरा एक अलमीरा बरामद किया गया है। मामले की जांच के लिए पटना से दरभंगा एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में एसआईटी को भेजा गया है। पूछताछ के लिए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अगर किसी के पास कोई जानकारी है, तो वे हमें 9431822992 या 6287742988 पर दे सकते हैं। हमारे टोल-फ्री नंबर 14432 पर भी कॉल कर जानकारी दे सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed