फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Clash between two groups in Nalanda, bricks and stones thrown, turned into bihar police cantonment

Bihar News : बच्चों के झगड़े को लेकर दो समूह में झड़प, जमकर चले ईंट और रोड़े, पुलिस छावनी में तब्दील

Mon, 29 Apr 2024 11:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 29 Apr 2024 11:27 PM IST
सार

Bihar : रविवार को बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय दोनों तरफ के लोगों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत करवा दिया। सोमवार को फिर से  झगड़ा शुरू हो गया। कुछ ही देर में रोड़ेबाजी होने लगी। एक दूसरे के घरों और दुकानों पर ईंट पत्थर बरसाए जाने लगे। 

विज्ञापन
Bihar News: Clash between two groups in Nalanda, bricks and stones thrown, turned into bihar police cantonment
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नालन्दा में दो समूह के बीच झड़प हुई, जिसमें जमकर चले ईट और रोड़े बरसाए गये। इस दौरान फायरिंग भी किये गये। हालांकि, पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम शशांक शुभंकर समेत भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और किसी तरह मामले को शांत कराया।घटना नगर थाना क्षेत्र के बैगनाबाद मोहल्ले की है।

विज्ञापन


बच्चों के विवाद में हुई रोड़ेबाजी 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि रविवार को बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय दोनों तरफ के लोगों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत करवा दिया। सोमवार को फिर से इसी विवाद में झगड़ा शुरू हो गया। कुछ ही देर में रोड़ेबाजी होने लगी। एक दूसरे के घरों और दुकानों पर ईंट पत्थर बरसाए जाने लगे।  उपद्रवियों के द्वारा गली में लगी स्ट्रीट लाईट तोड़ दी गई।वहीं बिजली का तार टूटने से मोहल्ले में अंधेरा हो गया। झगड़े की सूचना पाते ही नगर थाना समेत कई थानों की पुलिस के साथ एसडीओ,डीएसपी और क्विक रिस्पांस टीम भी मौके पर पहुंच गयी। प्रशासन ने झाड़ू लगवाकर गली से रोड़े हटवाया।
विज्ञापन


उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही है छापेमारी 
घटना के संबंध में एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि बच्चों के बीच हुए विवाद में दो समूह में रोड़ेबाजी हुई। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गयी है। घटना में शामिल लोगों को चिन्हित कर छापेमारी की जा रही है। बहुत जल्द उन उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जायेगा। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed