{"_id":"653e554323655eb98b038c74","slug":"bihar-news-chirag-paswan-targets-cm-nitish-kumar-and-indi-alliance-prince-raj-lok-sabha-elections-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : चिराग बोले- लोकसभा चुनाव आते-आते बिखड़ जाएगा I.N.D.I.A., सीएम नीतीश कुमार के बारे में यह बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : चिराग बोले- लोकसभा चुनाव आते-आते बिखड़ जाएगा I.N.D.I.A., सीएम नीतीश कुमार के बारे में यह बोले
Sun, 29 Oct 2023 06:21 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 29 Oct 2023 06:21 PM IST
सार
चिराग पासवान ने कहा कि छोटे भाई प्रिंस राज ने खुद रास्ता अलग किया है। व्यक्तिगत रिश्ते व चुनाव में दल के रिश्ते अलग हैं। समस्तीपुर लोजपा की सीट रही है। प्रिंस उम्मीदवार नहीं होंगे। लोजपा का उम्मीदवार दल का संसदीय दल समय आने पर तय करेगा।
विज्ञापन
चिराग पासवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और जमुई से सांसद चिराग पासवान ने I.N.D.I.A. गठबंधन पर फिर से निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन लोकसभा चुनाव आते-आते बिखड़ जाएगा। पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में ही बिखराव नजर आ रहा है। कांग्रेस- सपा और आम आदमी पार्टी की स्थिति देखिए। चिराग रविवार को समस्तीपुर में रामविलास पासवान स्मृति मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को वह उक्त बात कही।
विज्ञापन
वहीं अपने चचेरे भाई और समस्तीपुर से सांसद प्रिंस राज के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि छोटे भाई प्रिंस राज ने खुद रास्ता अलग किया है। व्यक्तिगत रिश्ते व चुनाव में दल के रिश्ते अलग हैं। समस्तीपुर लोजपा की सीट रही है। प्रिंस उम्मीदवार नहीं होंगे। लोजपा का उम्मीदवार दल का संसदीय दल समय आने पर तय करेगा।
विज्ञापन
नीतीश कुमार का साधा निशाना
रामविलास पासवान स्मृति मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा नीतीश ने चिराग को समाप्त कराने के लिए सब हथकंडा अपनाया। जबकि मेरे पास आय से अधिक कोई संपत्ति है न ही मुझ पर पर कोई कोर्ट में मामला है। उन्होंने पार्टी को तोड़वाकर मुझे कमजोर करने का प्रयास किया। लेकिन मैं टुटने वाला नही हूं। बिहार को उन्होंने जानबूझ कर पिछड़ा बना कर रखा है।
विज्ञापन
सभी वर्गों के लोग चिराग को नेता के रूप में स्वीकर किया है
चिराग पासवान ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार से समझौता कर लिया है। उनकी गलत नीतियों के कारण आने वाले लोक सभा व और विधान सभा चुनाव को उनकी पार्टी खाता तक नहीं खोल पाएगी। उनकी पाटी बिहार में सरकार बनाएगी। इस कार्यक्रम को पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार ने भी संबोधित करते हुए कहा कि सभी वर्गों के लोग चिराग को नेता के रूप में स्वीकर किया है। आने वाला समय चिराग पासवान का होगा। उनके पास विहार के विकास का विजन है। कार्यक्रम की अध्यक्ष रामविलास स्मृति मंच के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार ने की।