फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Chirag paswan targeted rjd party tejaswi yadav lalu yadav firing case in Polo Road patna bihar

Bihar News : पोलो रोड में फायरिंग मामले पर बोले चिराग, लालू यादव पर भी कसा तंज; कहा- ऐसी उम्मीद उनसे नहीं

Thu, 19 Jun 2025 10:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 19 Jun 2025 10:19 PM IST
सार

Bihar : पटना के पोलो रोड में छिनतई की घटना को राजनीतिक रंग बनाया गया। तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्या ने सरकार के खिलाफ जमकर बोला। अब चिराग पासवान ने तेजस्वी और लालू प्रसाद पर पलटवार किया है।

विज्ञापन
Bihar News : Chirag paswan targeted rjd party tejaswi yadav lalu yadav firing case in Polo Road patna bihar
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में हुए तेजस्वी यादव के सरकारी आवास के बाहर अपराधियों के द्वारा फायरिंग के मामले पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। चिराग पासवान ने कहा है कि यह चिंता का विषय है, इतनी ज्यादा सेंसिटिव एरिया में इस तरीके से फायरिंग अगर हो रही है तो इसके लिए स्थानीय प्रशासन से आग्रह करूंगा कि गंभीरता से लेने की जरूरत है। चुनावी वर्ष होने की वजह से कई ऐसे और असामाजिक तत्व हैं जो भय का माहौल बनाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से बिहार में हाल के दिनों में घटना बढ़ी है, उससे यह दर्शाता है कि असामाजिक तत्व भय का माहौल उत्पन्न करने में लगे हुए हैं। वहीं इसकी जिम्मेदारी हमारी सरकार की ही है हमारी प्रशासन की है। असामाजिक तत्व अपराधियों की धड़-पकड़ तुरंत और कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। जब तक उनके मन में कानून का भय नहीं होगा बहरहाल मैं बिहार सरकार का हिस्सा नहीं हूं, लेकिन समर्थन जरुर करता हूं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -RJD: लालू ने बेटे तेजस्वी यादव के फार्मूले पर लगाई मुहर, जानें राजद कैसे बांटेगा बिहार विधानसभा के टिकट
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि मैंने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया है और आने वाले दिनों में बिहार में कानून व्यवस्था के साथ कोई भी अपराधी खिलवाड़ नहीं करें। तेजस्वी यादव के घर के बाहर फायरिंग साजिश है या नहीं, यह जांच का विषय है। यह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही क्लियर होगी। जो भी होगा उस पर कार्रवाई होगी। चिराग पासवान पर तेजस्वी यादव के द्वारा आयोग को लेकर हमले का जवाब देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव में मुद्दे से भटकने का काम कुछ लोगों के द्वारा किया जा रहा है। यह हम होने नहीं देंगे। बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के सोच के साथ मैं आगे बढ़ रहा हूं। बिहार में चुनाव होगा तो सिर्फ विकास के मुद्दे पर ही चुनाव होगा। फर्स्ट टाइम वोटर को जानना जरूरी है। अभी जो लोग आयोग को जमाई आयोग की बात कहते हैं उनके समय में आयोग की क्या हालत थी? न के बराबर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -पटना में पोलो रोड पर फायरिंग: बाल-बाल बचा युवक; तेजस्वी बोले- हाईसिक्योरिटी जोन में खूंखार अपराधी, PM मोदी...

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के जेल जाने के बाद लोगों को परिवार, पार्टी और सरकार चलाने की जिम्मेदारी दी गई जो आज जनता से छुपी हुई नहीं है। हम जब दूसरे पर उंगली उठाते हैं तो कई उंगली अपने तरफ मुड़ी होती है। बिहार में अगर चुनाव होगा तो सिर्फ विकास के मुद्दे पर होगा। लालू प्रसाद यादव के बाबा भीमराव अंबेडकर को लेकर वीडियो वायरल होने के मामले पर चिराग पासवान ने कहा कि थोड़ी संवेदना रखनी चाहिए। अनुभवी हैं, बुजुर्ग हैं। हम उनकी सेहत का भी सम्मान करते हैं। बाबा भीमराव अंबेडकर हमारे संविधान के रचयिता हैं। देश के 140 करोड़ जनता उसी संविधान पर चलता है। जो दृश्य सामने आई है वह भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। यह उम्मीद लालू प्रसाद यादव से नहीं की जा सकती है। वह जानकार हैं और महापुरुषों का सम्मान करना जानते हैं। किस सोच के साथ यह दृश्य हम लोगों के सामने लाया गया दलित विरोधी सोच जो राजद के साथ जोड़ा जाता है वह भी सामने आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed