फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Chirag Paswan on Mamata Banerjee Niti ayog meeting, tejashwi yadav, congress bihari

NITI Ayog : ममता बनर्जी किस बात पर उखड़ीं, चिराग पासवान ने एक-एक बात बताई; तेजस्वी यादव को दी सीख

Sun, 28 Jul 2024 02:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 28 Jul 2024 02:28 PM IST
सार

चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष के नेता क्षेत्रवाद फैलाने का काम समय समय पर करते रहते हैं। कभी जाति, कभी धर्म और कभी क्षेत्र के आधार पर वह समाज को बांटने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Chirag Paswan on Mamata Banerjee Niti ayog meeting, tejashwi yadav, congress bihari
चिराग पासवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। पटना में पत्रकारों ने तेजस्वी यादव के विधानसभा से गायब रहने पर चिराग पासवान से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारियों का एहसास हर किसी को होनी चाहिए। विधानसभा का यह महत्वपूर्ण सत्र था। ऐसे में विपक्ष के नेता की भूमिका और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है। आप कोई साधारण विधायक नहीं है। आप एक संवैधानिक पद पर हैं। आपके पद की गंभीरता बढ़ती है जब आप सदन में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में होते हैं। मुझे नहीं पता कि आप सदन में क्यों नहीं आए। कारण जो भी हो लेकिन विधानसभा सत्र को भी महत्व देना चाहिए। 
विज्ञापन


माइक को लेकर लगाया गया आरोप सरासर गलत

नीति आयोग की बैठक से पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के जाने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि उस बैठक में में भी मौजूद था और ये सरासर गलत इल्जाम है कि किसी का माइक वहां पर बंद कर दिया। पहली बात तो जब यह विपक्ष बोलता है कि माइक बंद कर दें। उस माइक कंट्रोल यहां पर बैठे किसी भी व्यक्ति के हाथ में नहीं होता है, उस व्यक्ति के खुद के हाथ में होता है। न लोकसभा में न राज्यसभा में और न ऐसी किसी बैठकों में ऐसी बैठक में माइक सामने लगे होते हैं। यह बात बोलना सरासर झूठ है, जब कोई बोलता है कि मेरा माइक बंद कर दिया गया। हर मुख्यमंत्री से यह विनम्रता पूर्वक आग्रह किया गया था कि अपनी बातों को संक्षेप में एक तय समय सीमा के भीतर रखा जाय। जब उस समय सीमा पूरी हुई सिर्फ एक रिमाइंडर के तौर पर उनको जरूर जैसे तमाम मुख्यमंत्री के दुबारा से नोटिफाई किया गया कि आपका समय समाप्त हो रहा है। इतनी सी बात पर जिस तरीके से बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एकदम से उत्तेजित होकर उस बैठक को बीच में ही छोड़कर चली गईं।

विज्ञापन


चिराग ने कहा- उनका आचरण गलत
चिराग पासवान ने कहा कि मुझे लगता है यह आचरण गलत है। अगर आपको अपनी बात रखना भी है कोई नाराजगी भी है तो वहीं पर रखती हैं। बोलती कि अभी मुझे और बोलना है। मुझे और कहना। हम सब वहां पर मौजूद थे प्रधानमंत्री जी उनको सुनना चाहते थे। चिराग ने कहा कि जिस तरीके से उनका आचरण था इससे ऐसा लगता है कि विपक्षी पहले से ही सोची समझी एक रणनीति का हिस्सा था कि वह जाएंगी हंगामा खड़ा करें और नीति आयोग की बैठक में जिस मकसद के साथ हम लोग वहां पर बैठे थे उस मकसद को डायवर्ट करके सिर्फ अपनी ओर पूरा ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से इस तरीके की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बिहारियों के बारे में चिराग ने कही यह बात

झारखंड के रामगढ़ में बिहारियों का मुखिया बनने वाले कांग्रेस के बयान पर चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष के नेता क्षेत्रवाद फैलाने का काम समय समय पर करते रहते हैं। कभी जाती, कभी धर्म और कभी क्षेत्र के आधार पर वह समाज को बांटने की कोशिश करते हैं। मुझे गर्व महसूस हो रहा है यह कहने में कि बिहारियों में इतना सामर्थ्य है कि वह देश के हर राज्य में सबसे बड़े पद से लेकर मजदूर की भूमिका बिहारी निभाते हैं। आप बड़े बड़े बिजनेस हाउस, मीडिया हाउस, बड़े बड़े पदों पर आपको बिहारी ही मिलेंगे। सबसे ज्यादा आईएस अफसर बिहार से आते हैं। कल नीति आयोग की बैठक में कई बड़े अधिकारी शामिल हुए, उन्होंने बताया कि वह भी बिहार से हैं। एक ऐसा बड़ा तबका भी बिहारियों का है, जो उस राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम करते हैं। बिहारी देश में अपना झंडा बुलंद करते हैं। भारतीयों को यह अधिकार है वो देश में कहीं भी जाकर अपना काम कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed