{"_id":"65180777a458ae563406f054","slug":"bihar-news-child-who-went-to-bury-siwan-dies-in-graveyard-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सीवान में मिट्टी देने गए बच्चे की कब्रिस्तान में मौत, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सीवान में मिट्टी देने गए बच्चे की कब्रिस्तान में मौत, कई लोग घायल
Sat, 30 Sep 2023 05:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 30 Sep 2023 05:03 PM IST
सार
बिहार के सीवान जिले में हादसा हुआ है। हादसे में कब्रिस्तान में मिट्टी देने गए कई लोग घायल हो गए और एक बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्चे की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान में हुसैनगंज थाना एरिया के तहत आने वाले बघौनी गांव में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। जनाजे के नमाज मखदूम बाबा कब्रिस्तान में पढ़कर लोग मिट्टी देने की तैयारी करने लगे। जैसे ही जनाजे को कब्र में उतारा जाने लगा, तभी अचानक तेज आंधी और पानी आ गया, जिसमें कब्रिस्तान में मौजूद एक बरगद का पेड़ गिर गया। इस दौरान दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं एक बच्चा तहसीम अहमद पिता शकील अहमद उम्र 14 साल की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई। मौत के बाद वहां कोहराम मच गया। बता दें कि मिट्टी देने गए एक बच्चे की मौत कब्रिस्तान में बरगद के पेड़ गिरने से हो गई है। लड़के के चाचा सोहेल अहमद ने बताया कि जहां पेड़ गिरने से तहसीम अहमद की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, दर्जनों लोग घायल हैं।
विज्ञापन
घायलों की पहचान असगर अली, अस्लम अली और साबिर अंसारी जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इन लोगों का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, नौ आदमी का इलाज पीएचसी में चल रहा है। वहीं, अचानक हुए इस हादसे से मृतक परिजन एवं गांव में शोक जैसी लहर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन