फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Central Minister Ashwini Choubey got angry on mic News in Hindi

Bihar: भाषण के दौरान माइक हुआ खराब, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे हुए आगबबूला, शख्स से माइक छीन दिया धक्का

Mon, 14 Nov 2022 11:16 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 14 Nov 2022 11:16 AM IST
सार

घटना बिहार के बक्सर जिले की है। यहां के अहिरौली में संत समागम के दौरान मंत्री जी कुछ बोलने के लिए मंच पर आते हैं कि उनका माइक खराब हो जाता है।

विज्ञापन
Bihar News Central Minister Ashwini Choubey got angry on mic News in Hindi
माइक खराब होने पर नाराज हुए केंद्रीय मंत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किसी कार्यक्रम में भाषण के दौरान माइक तो कभी भी खराब हो सकता है। तकनीकि समस्या आ सकती है, लेकिन केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे इस छोटी सी बात पर इतना नाराज हुए कि वह गुस्से से आगबबूला हो गए। इतना ही नहीं उन्होंने मंच पर मौजूद एक व्यक्ति के हाथ से दूसरा माइक तक छीन लिया। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया है। 

विज्ञापन


घटना बिहार के बक्सर जिले की है। यहां के अहिरौली में संत समागम के दौरान मंत्री जी कुछ बोलने के लिए मंच पर आते हैं कि उनका माइक खराब हो जाता है। इसके बाद वे गुस्से से लाल होते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


शख्स को दिया धक्का 
घटना के वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि माइक खराब होने पर मंत्री जी के पास खड़ा व्यक्ति दूसरा माइक लेकर आता है। हालांकि, वह उसके हाथ से माइक छीन लेते हैं और शख्स को धक्का दे देते हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री चौबे सदर अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था की शिकायत लेकर पहुंचे एक व्यक्ति भी भड़के थे। यह मामला भी काफी चर्चा में रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed