फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CBI arrested PM Shri Kendriya Vidyalaya Principal sasaram news taking bribe rohtas bihar police

Bihar News : सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार; पूछताछ जारी

Wed, 21 May 2025 07:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रोहतास सासाराम
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रोहतास सासाराम Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 21 May 2025 07:59 PM IST
सार

Bihar : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार निगरानी की टीम छापेमारी कर रही है। बिहार में अब सीबीआई ने धमक दी है। केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य को सीबीआई ने दबोच लिया है। 

विज्ञापन
Bihar News : CBI arrested PM Shri Kendriya Vidyalaya Principal sasaram news taking bribe rohtas bihar police
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सासाराम - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

रोहतास में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सासाराम के प्रिंसिपल को सीबीआई ने 32 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सीबीआई फिलहाल आरोपी प्रिंसिपल मयंक कुमार श्रीवास्तव से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि विद्यालय के सप्लायर से बिल पास कराने के एवज में प्रिंसिपल रिश्वत ले रहे थे। इस बात की लगातार शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar Police: पुलिस मुख्यालय के बगल वाले थाने का ASI घूस लेते रंगेहाथ धराया, इस चीज के लिए ले रहा था रिश्वत
विज्ञापन


आवास से हुई गिरफ्तारी 
 रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में बुधवार की शाम केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने विद्यालय के प्रधानाचार्य को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटना से आई सीबीआई की एक विशेष टीम ने केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल को उनके आवास से रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक़ पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य के घर पर सीबीआई को भ्रष्टाचार से जुड़े कई दस्तावेज भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल पास कराने के एवज में मांगी थी रिश्वत 
इस संबंध में बताया गया है कि पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सासाराम के प्रिंसिपल मयंक कुमार श्रीवास्तव माही इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर प्रिंस कुमार से बिल पास कराने के नाम पर रिश्वत ले रहे थे। उन्होंने सप्लायर प्रिंस कुमार से लगभग एक लाख 92 हजार रुपए का बिल पास करने के लिए 32 हजार रुपए रिश्वत की डिमांड की थी। इस बात की शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और सीबीआई की टीम ने रिश्वत की रकम लेते हुए उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम ने उनके आवास पर लगभग 2 घंटे तक पूछताछ की तथा मामले से जुड़े कई दस्तावेजों को भी खंगाला।
यह खबर भी पढ़िए -Bageshwara Baba: बागेश्वर बाबा बोले- सुधरना नहीं चाहता पाकिस्तान, जातीय गणना और हिन्दू राष्ट्र पर ऐसा कहा

                           

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed