{"_id":"64afc923189973ebf00ccd37","slug":"bihar-news-car-fell-into-puddle-in-siwan-two-people-died-accident-while-learning-car-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सीवान में पोखर में गिरी कार, दो लोगों की मौत, कार सीखने के दौरान हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सीवान में पोखर में गिरी कार, दो लोगों की मौत, कार सीखने के दौरान हादसा
Thu, 13 Jul 2023 03:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 13 Jul 2023 03:21 PM IST
सार
Bihar News: बिहार के सीवान जिले में ड्राइविंग सीखने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कार सीखने के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पोखर में पलट गई। जहां डूबने से उसमें सवार तीन लोगों में से दो की मौत हो गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दो लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान में कार सीखने के दरम्यान बड़ा हादसा हुआ है। गाड़ी तालाब में डूबने से गाड़ी में मौजूद दो लोगों की मौत हो गई। मामला लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के खुर्द गांव का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया जाता है, बुधवार रात 10 बजे तीन दोस्तों ने स्विफ्ट डिजायर लेकर सीखने के लिए निकले, जिसमें राजीव पासी एवं पप्पू साह नामक व्यक्ति जो उसी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे लोग गाड़ी सीख रहे थे और कुल तीन लोग गाड़ी में सवार थे। उसी दरम्यान बैलेंस बिगड़ा और सड़क किनारे एक पोखरे में स्विफ्ट डिजायर कार घुस गई, जिसमें गाड़ी चालक किसी तरह से जान बचाकर तैरकर निकलने में सफल रहा।
विज्ञापन
वहीं, दो लोग राजीव पासी पिता विक्रमा चौधरी और रामाशंकर साह के पुत्र पप्पू साह की मौके पर पानी में डूबने से मौत हो गई। जान बचाकर भागे चालक ने शोर मचाया और परिजनों को इसकी जानकारी दी। मौके पर लोग जुटे और शव को बाहर निकाला। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से आनन-फानन में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दें कि कार सीखने के चक्कर में दो लोगों की पानी में डूबने से मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच में जुट गई है।