फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Brutality with a girl from Darbhanga in Sitamarhi; Dirty work was done in the vehicle by tricking

Bihar: सीतामढ़ी में युवती के साथ दरिंदगी, ऐसा झांसा देकर स्कॉर्पियो में किया गंदा काम; पुलिस को देख हुआ फरार

Sun, 21 Jul 2024 03:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 21 Jul 2024 03:24 PM IST
सार

युवती किसी काम से सीतामढ़ी आई थी। रास्ता भटकने के कारण सोनबरसा-सीतामढ़ी परसौनी फोर लेन किनारे खड़ी हो गई। तभी स्कॉर्पियो चालक ने उसको घर पहुंचा देने का झांसा देकर गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद ऐसा किया। 

विज्ञापन
Bihar News: Brutality with a girl from Darbhanga in Sitamarhi; Dirty work was done in the vehicle by tricking
मासूम से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में दरभंगा की एक युवती के साथ दरिंदगी हुई है। दरिंदे ने स्कॉर्पियो गाड़ी में इस वारदात को अंजाम दिया। घटना डुमरा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि शनिवार को एक युवती रास्ता भटक गई थी। इसी दौरान कार चालक ने उसे घर तक पहुंचने का झांसा दिया। युवती विश्वास कर उसकी गाड़ी पर बैठ गई। इसके बाद उसे उसके पते पर पहुंचाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


वारदात के बाद युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने ने स्कॉर्पियो चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। चालक की पहचान नगर थाना के कांटा चौक निवासी राकेश के रूप में की गई है। पुलिस युवती के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


चालक ने गाड़ी रोककर युवती के साथ दुष्कर्म किया
पुलिस का कहना है कि युवती दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना के एक गांव की रहने वाली है। वह, किसी काम से सीतामढ़ी आई थी। इसी दौरान रास्ता भटकने के कारण सोनबरसा-सीतामढ़ी परसौनी फोर लेन किनारे खड़ी थी। तभी स्कॉर्पियो चालक ने उसको घर पहुंचा देने का झांसा देकर गाड़ी में बैठा लिया। कुछ दूर आगे जाने के बाद चालक ने गाड़ी रोककर युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस गश्ती गाड़ी आते देख चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस को शक हुआ, गाड़ी का पीछा कर स्कॉर्पियो को रोका। युवती ने पुलिस को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। युवती की मेडिकल जांच करवा मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed