{"_id":"661a52a790876ef2af0e2087","slug":"bihar-news-brother-revealed-cause-of-murder-of-teacher-in-jehanabad-due-to-government-job-and-lic-policies-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सरकारी नौकरी और ढेरों एलआईसी पॉलिसी कराना जिंदगी पर पड़ा भारी; शिक्षक की मौत पर भाई ने वजह बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सरकारी नौकरी और ढेरों एलआईसी पॉलिसी कराना जिंदगी पर पड़ा भारी; शिक्षक की मौत पर भाई ने वजह बताई
Sat, 13 Apr 2024 03:08 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:08 PM IST
सार
ससुराल वालों का कहना है कि शिक्षक बैजनाथ गुप्ता पिछले कई दिनों से मानसिक बीमारी से पीड़ित थे। उनका कई जगहों पर इलाज भी कराया गया। वह अपने ससुराल एक दिन पूर्व इलाज के लिए आए थे। इसी बीच शुक्रवार देर रात्रि में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जहानाबाद में सरकारी स्कूल के शिक्षक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शिक्षक अपने ससुराल आए थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही शिक्षक के परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। परिजनों ने जमकर बवाल किया। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक की हत्या कर दी गई है। वहीं मृत शिक्षक के ससुराल वालों का कहना है कि उसकी मौत बीमारी के कारण हो गई है। मृत शिक्षक की पहचान दुल्हिनबाजार के एनखा गांव निवासी बैजनाथ प्रसाद गुप्ता के रूप में हुई। उनका ससुराल जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित बड़ी संगत पर है।
विज्ञापन
ससुराल वाले बोले- बीमारी से पीड़ित थे शिक्षक
ससुराल वालों का कहना है कि शिक्षक बैजनाथ गुप्ता पिछले कई दिनों से मानसिक बीमारी से पीड़ित थे। उनका कई जगहों पर इलाज भी कराया गया। वह अपने ससुराल एक दिन पूर्व इलाज के लिए आए थे। इसी बीच शुक्रवार देर रात्रि में उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते शिक्षक के परिजन जहानाबाद पहुंचे। इसके बाद हमलोगों पर शिक्षक की हत्या उनके पैसे हड़पने के नियत से करने का आरोप लगाने लगे। वहीं मृत शिक्षक के परिवार वालों का कहना है कि बैजनाथ प्रसाद गुप्ता ने एलआईसी की पॉलिसी और कई पॉलिसी करवा कर रखा। आकस्मिक मृत्यु पर उनके आश्रितों को इसका लाभ मिलता। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि इसी पॉलिसी के रुपये को पाने के लिए ससुराल वालों ने शिक्षक की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
वहीं शिक्षक के ससुराल वालों का कहना है कि पिछले कई महीने से वह बीमारी से ग्रसित थे।रांची पटना एवं जहानाबाद में उनका इलाज कराया गया।बीमारी के कारण ही शिक्षक बैजनाथ गुप्ता की मौत हुई है। दोनों पक्षों को शांत करने पहुंची नगर थाना की पुलिस का कहना है कि सबका पोस्टमार्टम कराया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा कि शिक्षक की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन