फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Brother-in-law shot dead brother-in-law in Patna, brother-in-law absconding.bihar police.

Bihar News : पत्नी से विवाद में कूदा उसका भाई तो जीजा ने गोलियों से भून डाला, सिंचाई कर्मी महिला का सहारा छिना

Mon, 24 Jul 2023 08:53 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 24 Jul 2023 08:53 AM IST
सार

Bihar News : पटना के बिहटा में अपने ही जीजा ने साले को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने युवक का शव सिंचाई विभाग के क्वार्टर से बरामद किया है। घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। घटना को अंजाम देने वाला जीजा फरार हो गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Brother-in-law shot dead brother-in-law in Patna, brother-in-law absconding.bihar police.
मृतक अंकित कुमार का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मृतक की पहचान अंकित कुमार (24) के रूप में की गई है। घटना की पुष्टि करते हुए प्रशिक्षु डीएसपी डॉ अनूप कुमारी ने बताया कि पुलिस ने अंकित कुमार के शव को सिंचाई विभाग के क्वार्टर से बरामद किया है। अंकित कुमार के पिता सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। घटना का क्या कारण है इसकी जांच कीई जा रही है। फिलहाल घटना को अंजाम देने वाला जीजा फरार है। मृतक अंकित के पिता सुरेंद्र प्रसाद की मौत पूर्व में हो चुकी है और मृतक की मां सिंचाई विभाग में लगभग 5 वर्षों से काम करती है। मृतक की मां अपने बेटे अंकित कुमार के साथ सिंचाई विभाग के क्वार्टर में रह रही थी।

विज्ञापन


घरेलू विवाद में हुई हत्या 
पुलिस का कहना है कि अंकित कुमार का वर्षों से अपने परिवार के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर बीती रात अंकित और उसके जीजा विश्वजीत के बीच विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ते बढ़ते इतनी बढ़ गई कि विश्वजीत ने अपने साले अंकित को गोलियों से भून डाला। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि जीजा विश्वजीत कुमार एवं उनके सहयोगी अंकित कुमार के साथ मिलकर अपने साला अंकित कुमार को गोलियों से भून डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी विश्वजीत एवं अंकित कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है बहनोई के साथ गोली मारने वाला और उसके साले, दोनों का नाम अंकित ही है।
विज्ञापन


दामाद सहित दो को किया नामजद 
घटना के बाद अंकित की मां मीना देवी ने बिहटा थाने में लिखित आवेदन देकर दो लोगों को नामजद किया है। जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है उनका नाम विश्वजीत एवं अंकित कुमार बताया जा रहा है। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दी है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में आरोपित नामजद लोगों की तलाश में छापेमारी भी कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed