फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bride kidnapped after marriage in Darbhanga: Girl marries kidnapper: Crime News

Bihar News : शादी के तुरंत बाद दुल्हन हुई थी अगवा, अब आया ऐसा संदेश कि रो रहा दो परिवार, अपहर्ता से रचाई शादी

Wed, 30 Apr 2025 08:19 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 30 Apr 2025 08:19 AM IST
सार

Darbhanga News: धूमधाम से शादी हुई थी। घर से बिदाई भी हो गई। लेकिन, कुछ देर बाद ही दुल्हन अगवा हो गई। 50 घंटे बाद एक वीडियो सामने आया। इसमें दुल्हन ने जो कहा कि वह चौंकाने वाला था। 

विज्ञापन
Bihar News: Bride kidnapped after marriage in Darbhanga: Girl marries kidnapper: Crime News
दुल्हन ने अपने प्रेमी से रचाई दूसरी शादी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र बंदूक की नोंक पर अपहरण होने वाली दुल्हन माला कुमारी ने अपने प्रेमी मनीष यादव के साथ कोर्ट मैरिज कर लिया। इसके बाद उसने एक वीडियो जारी किया। इस वायरल वीडियो में दुल्हन माला कुमारी ने कहा कि मेरा कोई अपहरण नहीं हुआ बल्कि मैंने ही अपने प्रेमी मनीष यादव को फोन करके मुहतरिया पुल के पास बुलाया। तय बातचीत के अनुसार ही मनीष यादव की बाइक पर बैठकर फरार हुई थी। 

विज्ञापन


आपलोग में जबरदस्ती शादी कर रहे थे
इतना ही नहीं दुल्हन ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से मनीष यादव के साथ झंझारपुर कोर्ट में शादी कर ली है। अब वह मनीष के साथ ही रहना चाहती है। माला ने अपने माता-पिता से कहा कि आपलोग मेरे पति और सास ससुर को परेशान मत करिए। माला ने आरोप लगाया कि मैंने अपने पिता यदुनंदन राम को घनश्यामपुर में शादी करने से मना किया। लेकिन, आपलोग में जबरदस्ती शादी कर रहे थे। इस कारण ही हमने मनीष यादव को फोन करके बुलाया था। 
विज्ञापन

देशरत्न की धरती के लाल नर्मदेश्वर तिवारी संभालेंगे वायुसेना उप प्रमुख का पद, बिहार गौरवान्वित
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी रस्मो को निभाते हुए सिंदूरदान भी हो गया
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदुनंदन राम की बेटी की शादी 25 अप्रैल को हुई थी। बारात दरभंगा जिला के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र से आई थी। माला की शादी भगलु राम के बेटे संजय राम से हो रही थी। बारात आई लोगों ने खूब स्वागत हुआ। वरमाला भी हुआ। शादी के सभी रस्मो को निभाते हुए सिंदूरदान भी हो गया। अगले दिन 26 अप्रैल को दुल्हन माला की बिदाई भी घर से गई लेकिन घर से कुछ दूर जाने के बाद प्रेमी मनीष यादव द्वारा पिस्टल के बल दुल्हन के अपहरण की बात सामने आई। काफी हंगामा भी हुआ। माला के पिता ने सकतपुर थाना में बेटी की बरामदगी की गुहार भी लगाई। लेकिन, लगभग 50 घंटे बाद ही दुल्हन ने प्रेमी मनीष यादव के साथ कोर्ट मैरिज करने के बाद वीडियो जारी किया। इसमें पिस्टल के बल पर हुए अपहरण की बात को गलत बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed