फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News: bride groom issue on wedding stage when bride refused to marry without special outfit for marriage

बदल गई दुल्हन तो मचा हंगामा : वरमाला स्टेज पर दुल्हन का चेहरा देख चौंका दूल्हा, फिर पता चली अनूठी कहानी

Wed, 17 Jul 2024 09:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 17 Jul 2024 09:19 PM IST
सार

Bihar News : शादियों में दूल्हे या दुल्हन किसी कारण से रूठ जाएं या शादी से मना करें तो जितनी बातें जेहन में आती हैं, उससे अलग यहां नजर आई। दुल्हन ने लहंगे के नाम पर शादी से इनकार किया और दूल्हे के सामने वरमाला के लिए अपनी बहन को भेज दिया।

विज्ञापन
Bihar News: bride groom issue on wedding stage when bride refused to marry without special outfit for marriage
बड़ों का आशीर्वाद लेती दुल्हन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

यह एक ऐसी शादी का मामला है, जिसके चर्चे खूब निकल गए हैं। वरमाला स्टेज पर दुल्हन की बहन शादी के लिए पहुंच गई। उसे असल दुल्हन ने इस तरह तैयार कर भिजवा दिया था। दुल्हन की जिद के हिसाब का लहंगा नहीं मिलने पर उसने ऐन वरमाला से पहले यह फैसला किया। इसके बाद जब दूल्हे की नजर वरमाला स्टेज पर सामने खड़ी लड़की पर पड़ी तो वह चौंक गया। दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन बदले जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। बवाल बढ़ा तो पता चला कि पसंद का लहंगा नहीं मिलने के गुस्से में यह सब हुआ है। फिर बड़ी मुश्किल से बात बनी और सबकुछ सुलझ सका। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है, लेकिन किसी का घरेलू मामला होने के कारण 'अमर उजाला' पत्रकारिता की नैतिकता को ध्यान में रखकर पहचान छिपा रहा है।

विज्ञापन

 पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के एक गांव का है, जहां गायघाट थाना क्षेत्र से बारात भी पहुची थीं। जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ, तभी लड़का की नजर लड़की पर पड़ी। लडकी को देखते ही लड़का ने शादी करने से इंकार कर दिया। लड़के ने लड़की पक्ष वालों पर यह आरोप लगाया कि जिस लड़की को शादी के लिए दिखाया गया था उस लड़की से शादी नहीं कराई जा रही है। इसके बाद वहां कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। बात तुरंत पुलिस तक पहुंच गई और फिर पुलिस ने मामले को संभाला।

जानिए क्यों पहले लड़की और फिर लड़का ने शादी से किया इंकार 
पुलिस के द्वारा जांच के दौरान यह बातें सामने आई कि उक्त लड़के से जिस लड़की की शादी होनी थी उस लड़की ने अपने परिजनों से महंगे दाम के लहंगे की डिमांड की थी लेकिन परिजनों के द्वारा लहंगा कम दाम का लाया गया था। इस बात से नाराज होकर लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। शादी से इंकार करते ही लड़की के परिजनों के बीच अब सबसे बड़ी समस्या यह थी कि अब बारात का क्या करें?  काफी समझाने के बाद भी एक तरफ जहां लड़की मानने को तैयार नहीं थी तो वहीं दूसरी तरफ बारात भी दरवाजे पर पहुंच चुका था। काफी समझाने के बाद भी जब लड़की शादी के लिए राजी नहीं हुई और बारात दरवाजे पर पहुंच गई तो फिर लड़की के परिजनों ने लड़की की छोटी बहन को ही तैयार कर स्टेज पर शादी के लिए पहुंचा दिया, लेकिन दुर्भाग्य से जयमाला के दौरान लड़के की नजर उस लड़की पर पड़ गई और लड़का ने शादी करने से इंकार कर दिया। लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष पर लड़की बदलने का आरोप लगाया।

पुलिस ने की पहल 
मामला स्थानीय थाना के पास पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही बरुराज थाना प्रभारी दल बल के साथ मौक़े पर पहुंचे और फिर लड़की को समझाबुझाकर शादी के लिए राजी करवाया। लड़की शादी करने के लिए तैयार हुई फिर दोनों की विधि विधान से शादी कराकर लड़की को ससुराल के लिए रवाना किया। इस तरह हाई वोल्टेज ड्रामा खत्म हुआ और दोनो ने थाने में ही आशीर्वाद लेकर दोनों घर लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed