{"_id":"6588563cc13ef865ae0c4fe3","slug":"bihar-news-bpsc-teacher-result-download-here-bpsc-tre-2-0-result-today-by-bihar-public-service-commision-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sarkari Result : बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट रविवार को भी आया, शिक्षक भर्ती रिजल्ट डाउनलोड करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sarkari Result : बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट रविवार को भी आया, शिक्षक भर्ती रिजल्ट डाउनलोड करें
Sun, 24 Dec 2023 09:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 24 Dec 2023 09:33 PM IST
सार
BPSC Teacher : बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा 2.0 का परिणाम रविवार को भी आना जारी रहा। शुक्रवार को इसकी शुरुआत हुई और शनिवार को भी छठी से दसवीं तक के परिणाम आए। आज जारी परिणाम यहां डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
बीपीएससी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रविवार को बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम आना जारी रहा। शुक्रवार को इसकी शुरुआत छठी से आठवीं कक्षा तक के शिक्षकों के रिजल्ट से हुई थी। शनिवार को छठी से दसवीं तक के कई विषयों के शिक्षकों का परिणाम जारी हुआ। अब रविवार को छुट्टी के बावजूद आयोग ने परिणाम जारी किया। परिणाम के समय आयोग की वेबसाइट कई बार स्लो या क्रैश हो जा रही है, लेकिन 'अमर उजाला' की इस खबर में दिए लिंक से भी आप परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। शुक्रवार और शनिवार को जारी परिणामों को यहां क्लिक कर देख सकते हैं और उसके लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
आज जारी परीक्षा परिणाम
नौवीं-दसवीं के 3054 विज्ञान शिक्षकों का परिणाम यहां देखें
विज्ञापन
नौवीं-दसवीं के अंग्रेजी शिक्षकों का परिणाम यहां देखें
विज्ञापन
नौवीं-दसवीं के फारसी शिक्षकों का परिणाम यहां देखें
नौवीं-दसवीं के मैथिली शिक्षकों का परिणाम यहां देखें
नौवीं-दसवीं के उर्दू शिक्षकों का परिणाम यहां देखें
नौवीं-दसवीं के नृत्य शिक्षकों का परिणाम यहां देखें
नौवीं-दसवीं के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों का परिणाम यहां देखें
नौवीं-दसवीं के बांग्ला शिक्षकों का परिणाम यहां देखें
कल से होनी है इनकी काउंसलिंग
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से ली गई शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में नव चयनित शिक्षकों की काउंसलिंग 25 दिसंबर, यानी कल से ही शुरू हो रही है। किस दिन किस पद के नवचयनित शिक्षकों की होगी काउंसलिंग, यह आगे देखें-
*25 दिसंबर- प्रधानाध्यापकों के लिए।
*26 दिसंबर- कक्षा 6-8
*27 दिसंबर- कक्षा 9-10
*28 दिसंबर- कक्षा 11-12
*30 दिसंबर- कक्षा 1-5
कई राज्यों से आए शिक्षक, कई शिक्षकों का इस्तीफा
बिहार में पहली बार बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियों में बिहार के अलावा अन्य राज्यों के भी युवाओं ने ज्वाइन किया। शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले चरण में चयनित करीब 14 हजार शिक्षक देश के बाकी 14 राज्यों से थे। पिछले महीने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में एक बड़े समारोह के दौरान नियुक्ति पत्र वितरण किया। शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के दूसरे चरण के साथ ही पहले चरण में नियुक्त शिक्षकों का इस्तीफा आना भी शुरू हो गया है।
शनिवार को जारी परिणामों का लिंक
छठी से आठवीं तक के लिए चयनित हिंदी शिक्षक
छठी से आठवीं तक के लिए चयनित उर्दू शिक्षक
छठी से आठवीं तक के लिए चयनित अंग्रेजी शिक्षक
छठी से आठवीं तक के लिए चयनित संस्कृत शिक्षक
नौवीं-दसवीं के लिए चयनित संस्कृत शिक्षक
नौवीं-दसवीं के लिए चयनित अरबी शिक्षक
नौवीं-दसवीं के लिए चयनित संगीत शिक्षक
नौवीं-दसवीं के लिए चयनित हिंदी शिक्षक
नौवीं-दसवीं के लिए चयनित ललित कला शिक्षक
शुक्रवार को सबसे पहले जारी परिणाम
प्रधानाध्यापक पद पर चयनित शिक्षक (पिछड़ा, अति पिछड़ा, अजा-अजजा विभाग)
कक्षा 6 से 10 और कक्षा 9 से 10 के संगीत / कला शिक्षकों के परिणाम