{"_id":"674f27cc6dc9a9b1f10751b8","slug":"bihar-news-bpsc-teacher-love-affair-with-bpsc-bihar-teacher-boyfriend-girlfriend-turned-husband-wife-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"BPSC Teacher : बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित शिक्षक का शिक्षिका पर आया दिल; फिर जो हुआ, उससे वैशाली चर्चा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BPSC Teacher : बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित शिक्षक का शिक्षिका पर आया दिल; फिर जो हुआ, उससे वैशाली चर्चा में
Tue, 03 Dec 2024 09:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 03 Dec 2024 09:16 PM IST
सार
Bihar News : सरकारी नौकरी होने पर पकड़ौआ शादी की खबरें आती रहती हैं, लेकिन इस बार कहानी थोड़ी अलग है। बीपीएससी से चयनित शिक्षक और शिक्षिका के बीच प्यार हुआ। उसके बाद बात कुछ इस निकली कि अब वैशाली में यह चर्चा का विषय है।
विज्ञापन
बीपीएससी के शिक्षक और शिक्षिका
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरे बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीपीएससी शिक्षक की बहाली भारी संख्या में की गई। बहाली के बाद सबसे पहले वैशाली जिला में बीपीएससी
विज्ञापन
शिक्षक का पकरौआ विवाह हुआ था, जिसकी काफी चर्चा हुई थी।अब एक बार फिरसे बीपीएससी शिक्षक चर्चा में हैं। वजह शिक्षक का पकरौआ विवाह नहीं बल्कि बीपीएससी से ही बने शिक्षक और शिक्षिका ने भागकर प्रेम विवाह कर लिया। मामला तुर्की थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर प्राथमिक विद्यालय की है। फ़िलहाल दोनों लापता हैं। शिक्षिका की मां ने थाने में शिक्षक पर ब्लैकमेलिंग कर अपहरण करने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
एक ही स्कूल में हैं पदस्थापित
इस मामले पर पुलिस का कहना है कि शिक्षिका वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र निवासी अरुण कुमार की पुत्री अमृता कुमारी (23) है, जबकि आरोपी शिक्षक हाजीपुर के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के पाया नंबर 10 के पास रहने वाले देवनाथ साह के पुत्र राहुल कुमार हैं। दोनों शिक्षक वैशाली जिले के रहने वाले हैं और दोनों मुजफ्फरपुर जिला के तुर्की स्थित प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर में तैनात थे। दोनों एक साथ ही विद्यालय आते थे और दोनों एक साथ ही विद्यालय से घर जाते थे। इस बीच दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलने लगा और फिर दोनों एकसाथ फरार हो गये।
विज्ञापन
शिक्षिका की मां ने कहा- ब्लैकमेलिंग कर किया है अपहरण
दोनों के लापता होते ही शिक्षिका की मां रेणु देवी ने थाने में एफआईआर दर्ज कराया। दर्ज किये गये प्राथमिकी में अमृता कुमारी की मां ने आरोप लगाया है कि दोनों एक ही स्कूल में मुजफ्फरपुर जिला के तुर्की में तैनात थे। हर दिन की तरह अमृता स्कूल जाती थी लेकिन 30 नवंबर सुबह 7 बजे हर दिन की तरह वह स्कूल के लिए निकली लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं आई। फिर उसके घर वालों ने आरोपी शिक्षक राहुल कुमार के मोबाइल पर बात करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई। फिर रेणु देवी ने शिक्षक राहुल कुमार को आरोपी बनाते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया। रेणु देवी ने अमृता के साथ ब्लैकमेलिंग कर उसे किडनैप करने की बात कही।
जांच में जुटी पुलिस
वैशाली जिले के सराय थाने में इस मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताते हुए पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। सराय थानाध्यक्ष मणि भूषण कुमार ने बताया है कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।अमृता कुमारी को बरामद करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही है।