{"_id":"66ed3a9cd0c4cf946e0d7c6b","slug":"bihar-news-bpsc-70th-pt-exam-bpsc-70th-cce-vacancy-2024-update-bpsc-teacher-news-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"BPSC 70th CCE Vacancy 2024: बिहार लोक सेवा आयोग की बड़ी घोषणा; 1929 पदों के लिए होगी 70वीं पीटी, वैकेंसी आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BPSC 70th CCE Vacancy 2024: बिहार लोक सेवा आयोग की बड़ी घोषणा; 1929 पदों के लिए होगी 70वीं पीटी, वैकेंसी आई
Fri, 20 Sep 2024 04:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:38 PM IST
सार
BPSC 70th PT Exam : बिहार लोक सेवा आयोग आज 70वीं संयुक्त प्राथमिक परीक्षा और इसकी बढ़ी हुई सीटों पर बड़ी घोषणा करने जा रहा है। इसके साथ ही शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण को लेकर भी बड़ी घोषणा की उम्मीद है। 'अमर उजाला' पर सबसे पहले देखेंगे अपडेट।
विज्ञापन
बीपीएससी अध्यक्ष मनु रवि भाई परमार।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार प्रशासनिक सेवा की परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। बीपीएससी 70वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। बीपीएससी अध्यक्ष मनु रवि भाई परमार ने इसकी घोषणा की है। आयोग के अध्यक्ष ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 3) के रिजल्ट से जुड़ी जानकारी भी दी है। उन्होंने बताया कि बीपीएससी ने इस बार 1929 पदों पर वेकेंसी निकाली है। पिछले साल 69वीं में मात्र 475 पदों पर वेकेंसी निकली थी।
विज्ञापन
जानिए किस कारण हुई देरी
जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अच्छी बात यह भी है कि यह वैकेंसी अब तक की सबसे बड़ी वैकेंसी है क्यों कि आज तक के इतिहास में बीपीएससी ने इतने सीटों पर वैकेंसी नहीं निकाली थी। आयोग ने सीटों की संख्या 1964 कर दी है।आयोग ने सीटों की संख्या कुल 1964 कर दी है। हालांकि अभी फिलहाल 1929 पदों पर ही वैकेंसी निकली है। जल्दी ही बाकी के 35 पदों पर भी वैकेंसी निकल दी जाएगी।
विज्ञापन
जानिए किस पद पर कितनी वैकेंसी
अनुमंडल पदाधिकारी/वरीय उप समाहर्ता पद के लिए 200 वैकेंसी दिए गये हैं। पुलिस उपाधीक्षक (बिहार पुलिस सेवा) के लिए 136 वैकेंसी दिए गये हैं। राज्य कर आयुक्त (बिहार वित्त सेवा) के लिए 168 वैकेंसी दिए गये हैं। विभिन्न विभागों के पदों की रिक्ति के लिए 174 वैकेंसी दिए गये हैं। ग्रामीण विकास पदाधिकारी (बिहार ग्रामीण विकास सेवा संवर्ग) के लिए 393 वैकेंसी दिए गये हैं। राजस्व अधिकारी (बिहार राजस्व सेवा) के लिए 287 वैकेंसी, आपूर्ति निरीक्षक (बिहार आपूर्ति सेवा) के लिए 233 वैकेंसी, प्रखण्ड अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण पदाधिकारी (अनु. जाति एवं अनु.) के लिए 125 और विभिन्न विभागों के पदों की रिक्ति के लिए 213 वैकेंसी निकाले गये हैं।
विज्ञापन