फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Boy swallows knife nail cutter and key in Motihari doctor takes him out of operation

Bihar: चाकू, नेल कटर और चाबी निगल गया लड़का, डॉक्टर ने ऑपरेशन कर निकाला यह सामान, मोतिहारी की अजीबोगरीब घटना

Sun, 25 Aug 2024 06:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 25 Aug 2024 06:50 PM IST
सार

मोतिहारी के एक अस्पताल में चले करीब एक घंटे के ऑपरेशन के बाद लड़के के पेट से चाबी का गुच्छा, नेल कटर, नेकलेस और एक छोटा चाकू निकाला गया। इस घटना को देखकर डॉक्टर भी हैरान थे कि आखिर लड़के ने इतना सारा धातु कैसे निगल लिया।

विज्ञापन
Bihar News: Boy swallows knife nail cutter and key in Motihari doctor takes him out of operation
करीब एक घंटे के ऑपरेशन के बाद निकला यह सामान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मोतिहारी जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक लड़का चाबी का गुच्छा, नेल कटर, चाकू और अन्य धातु की वस्तुएं निगल गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके पेट से यह सारी चीजें निकाली तो वे भी हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि मोबाइल पर अधिक गेम खेलने और वीडियो देखने के कारण लड़के का मानसिक संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह इस तरह की चीजें निगलने लगा।     

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला मोतिहारी शहर के चांदमारी मोहल्ले का है। लड़के की मां गोदरेज की अलमारी खोलने के लिए चाबी खोज रही थी, जो मिल नहीं रही थी। ऐसे में परेशान मां को देखकर लड़के ने उसे बताया कि उसने चाबी निगल ली है। इसके बाद परिजन तुरंत उसे मोतिहारी के एक डॉक्टर के पास ले गए। अल्ट्रासाउंड करने पर पता चला कि उसके पेट में धातु की कई वस्तुएं फंसी हुई हैं। जिन्हें निकालने के लिए डॉक्टर ने परिजनों से ऑपरेशन करने की बात कही। करीब एक घंटे के ऑपरेशन के बाद, लड़के के पेट से चाबी का गुच्छा, नेल कटर, नेकलेस, और एक छोटा चाकू निकाला गया। इस घटना को देखकर डॉक्टर भी हैरान थे कि आखिर लड़के ने इतना सारा धातु कैसे निगल लिया। हालांकि, डॉक्टरों का मानना है कि उसने कई दिनों में इस सामान को निगला होगा।
विज्ञापन


मोबाइल की लत से संतुलन बिगड़ा
बताया जा रहा है कि लड़के को मोबाइल चलाने की लत थी। वह दिनभर मोबाइल पर वीडियो देखता और खतरनाक गेम खेलता था। जिससे धीरे-धीरे उसका मानसिक संतुलन बिगड़ने लगा। इस दौरान, वह घर के महत्वपूर्ण सामानों को छिपाने के इरादे से निगलता चला गया। मां ने अलमारी की चाबी खोज शुरू की तो उसने खुद इसकी जानकारी दी।  पहले तो घरवालों को उसकी बात पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन अल्ट्रासाउंड में सच्चाई सामने आ गई। डॉक्टरों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद उसकी हालत में सुधार है। वह जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed