फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bombing and firing in Patna University, clash between students of two hostels, Patna College News

Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में बमबाजी और गोलीबारी, दो हॉस्टल के छात्रों के बीच झड़प से कैंपस में दहशत

Mon, 04 Dec 2023 01:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 04 Dec 2023 01:23 PM IST
सार

Bihar : पटना यूनिवर्सिटी में हॉस्टल के छात्रों के बीच झड़प हुई जिसमें उन छात्रों ने बमबाजी की। बमबाजी दो गुटों के बीच हुई है। आसपास के लोगों का कहना है कि इस दौरान छात्रों के बीच मारपीट और फिर फायरिंग भी की गई है।

विज्ञापन
Bihar News: Bombing and firing in Patna University, clash between students of two hostels, Patna College News
इलाजरत छात्र और घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना कॉलेज के हॉस्टल कैंपस में दो गुटों के बीच बमबाजी हुई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। बमबाजी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां से पुलिस ने एक जिंदा बम बरामद किया है। छात्रों का कहना है कि उस समय क्लास चल रहा था। तभी अचानक बमबाजी और गोलीबारी होने लगी। अचानक हुए इस घटना से कैंपस में अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस कैंपस में कैंप कर रही है।

विज्ञापन

Bihar News: Bombing and firing in Patna University, clash between students of two hostels, Patna College News
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों और छात्रों का कहना है कि कॉलेज कैंपस में अचानक बमबाजी और फायरिंग होने लगी। इस घटना में एक छात्र घायल हो गया जिसे आननफानन में पीएमसीएच पहुंचाया गया। फिलहाल घायल छात्र ख़तरा से बाहर है। हॉस्टल के प्रबंधक के द्वारा सूचना देने पर पीरबहोर थाना समेत आसपास के तीन थानों की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचते ही घटना को अंजाम देने वाले छात्र वहां से फरार हो गये।
जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से बम के कई सामग्री और कुछ खोखे भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed