फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Body taken out of grave after three months, court had given order in Darbhanga.bihar police.

Bihar News : कोर्ट के आदेश पर तीन महीने बाद कब्र से निकाला गया शव, जानिए वजह

Wed, 17 Jan 2024 08:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 17 Jan 2024 08:26 PM IST
सार

Bihar : बिहार में एक बार फिर एक महिला के शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मृतका के भाई का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या कर उसके लाश को दफ़न कर दिया गया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Bihar News : Body taken out of grave after three months, court had given order in Darbhanga.bihar police.
कब्र से शव निकालते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में कोर्ट के आदेश पर महिला के शव को कब्र से बाहर निकाला गया है। मजिस्ट्रेट के सामने शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि महिला को उसके ससुराल के लोगों ने जहर खिलाकर उसकी हत्या कर शव को चुपके से दफना दिया था। अब भाई के आवेदन देने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मृतका मो तुफैल की पत्नी रोजी परवीन थी।

विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर निकाला गया शव 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि बड़गांव ओपी थाना क्षेत्र में दरभंगा व्यवहार न्यायालय के आदेश पर मजिस्ट्रेट के सामने रोजी परवीन के शव को कब्र से बाहर निकाला गया और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सितंबर 2023 में रोजी परवीन के ससुराल वालों जहर खिलाकर उसकी हत्या कर शव को चुपके से दफना दिया था। इस मामले को लेकर मृतका रोजी के भाई दानिश अपनी बहन की हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी, जिसमें उसने अपने जीजा मो तुफैल सहित पांच लोगों को नामजद किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति तुकैल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


ससुराल वालों ने जानबूझ नहीं करवाया था पोस्टमोर्टम 
पुलिस का कहना है कि मृतका के भाई ने थाना में अपनी बहन की ससुराल वालों के द्वारा हत्या करने का आवेदन दिया गया। आवेदन मिलते ही पुलिस हरकत में आई और फिर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शिकायत में उसके पति के अलावा पांच अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। गिरफ्तार होने के बाद आरोपी ने काबुल किया था कि जहर खिलाकर उसकी हत्या की गई थी। इसी वजह से उसने शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया था, जिसे आज कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई ने दर्ज कराया था मामला 
घटना के संबंध में बड़गांव ओपी अध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश बाद यह कार्रवाई की गई है। जमालपुर थाना में इस मामले में एफआईआर पहले ही से दर्ज है। मृतका रोजी परवीन के भाई बिरौल के बलिया निवासी मो. दानिश ने बहन की हत्या कर शव को दफनाने का मामला दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed