{"_id":"67d3d2db106cd0f4c90e5916","slug":"bihar-news-body-of-woman-found-in-begusarai-was-missing-for-24-hours-bihar-police-investigation-crime-new-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेगूसराय में महिला का शव मिला, पिछले 24 घंटे से गायब थी; लोगों ने कहा- इस कारण गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेगूसराय में महिला का शव मिला, पिछले 24 घंटे से गायब थी; लोगों ने कहा- इस कारण गई जान
Fri, 14 Mar 2025 12:25 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय सिटी
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 14 Mar 2025 12:25 PM IST
सार
Begusarai News: सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि महिला के शव पर किसी तरह के जख्म नहीं मिले। प्रथम दृष्टया दम घुटने से मौत की आशंका है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेगूसराय में सुबह मक्का के खेत में वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना लोहिया नगर और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके लालपुर बहियार की है। मृतका की पहचान भुवन साव की पत्नी लुखो देवी (60) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, वह कल से लापता थीं। काफी खोजबीन के बाद सुबह खेत में शव मिला।
सूचना मिलते ही लोहिया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल पर शाही के कई बिल मिले। ग्रामीणों ने बोरिंग कर उनमें पानी भरना शुरू कर दिया। सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि महिला के शव पर किसी तरह के जख्म नहीं मिले। प्रथम दृष्टया दम घुटने से मौत की आशंका है।
परिजनों के आवेदन के बाद आगे की कार्रवाई होगी। मृतका के दामादों ने अब तक किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।