फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Blast in petrol and diesel gallon in Motihari fire started due to cylinder leaking

Bihar News: मोतिहारी में पेट्रोल-डीजल के गैलन में ब्लास्ट, सिलेंडर लीक होने से लगी आग, भागकर लोगों ने बचाई जान

Fri, 08 Mar 2024 11:31 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 08 Mar 2024 11:31 AM IST
सार

मोतिहारी के एक घर में गुरुवार रात सिलेंडर लीक करने की वजह से आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिसके घर में आग लगी थी वो अवैध तरीके से गांव में डीजल और पेट्रोल की बिक्री करता था। लिहाजा, गैलन में रखे पेट्रोल और डीजल तक आग पहुंच गई।

विज्ञापन
Bihar News Blast in petrol and diesel gallon in Motihari fire started due to cylinder leaking
घर में लगी आग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोतिहारी के एक घर में अचानक आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक बड़ा विस्फोट हो गया। उसके बाद सभी लोग डरकर आग बुझाना तो दूर, वहां से सभी फरार हो गए।

विज्ञापन


आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची छह फायर ब्रिगेड की गाड़ी तीन घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाई, तब तक घर में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत की बात रही कि इस आगजनी में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना छौड़ादानो थाना क्षेत्र के दुहो सहो फतुआ गांव की है।
विज्ञापन


घटना में संबंध में बताया जा रहा है कि दुहो सहो फतुआ गांव निवासी जगत साह के घर में रसोई गैस रिसाव ने कारण आग पकड़ लिया। गैस में आग लगने के बाद आग काफी तेजी से घर में फैल गई। आग का धुआं देख ग्रामीण आग बुझाने के लिए जब पहुंचे तो एक जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद वहां से सभी आग बुझाना छोड़कर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जगत साह घर से डीजल और पेट्रोल का अवैध कार्य करता है। वह घर में डीजल और पेट्रोल रखा था, जिससे कारण आग और तेजी से फैल गई। विस्फोट के बाद आग पड़ोसी मो. कमरुल्लाह के घर को भी अपने चपेट में ले लिया। बढ़ते आग की लपट को देख ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दिया, जिसके बाद मोतिहारी रक्सौल और छोड़ादानो से छह फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई। तीन घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी में दोनों के घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया है। वहीं, घटना के बाद जगत साह घर से फरार बताया जा रहा है।


क्या कहते हैं अग्निशमन पदाधिकारी
जिला अग्निशमन पदाधिकारी तृप्ति सिंह ने बताया कि एक पक्के मकान में आग लगने की सूचना मिली। वैसे ही अलग-अलग जगह से छह फायर बिग्रेड की गाड़ी को आग बुझाने के लिए भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है। जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed