फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: BJP targets Nitish Kumar for thrashing a girl naked in Begusarai, Manipur viral video, violence

Bihar : भाजपा बोली- मणिपुर केस पर चीखने वाले आज मौन क्यों? बेगूसराय में लड़की की चीरहरण हुआ, जवाब देना होगा

Sat, 22 Jul 2023 03:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 22 Jul 2023 03:47 PM IST
सार

नेता प्रतिप्रक्ष ने कहा कि एक लड़की की चीरहरण हो रहा है और आपका प्रशासन प्रेम-प्रसंग का मामला बताकर अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है। इतनी बड़ी घटना के बाद भी आप मौन क्यों हैं? चीख-चीख कर आवाज़ उठाने वाले आज मौन क्यों हो गये हैं? जवाब देना होगा।

विज्ञापन
Bihar News: BJP targets Nitish Kumar for thrashing a girl naked in Begusarai, Manipur viral video, violence
बेगूसराय मामले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा। (फाइल फोटो)) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में 14 साल की लड़की के साथ निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटे जाने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। भाजपा के नेता बिहार सरकार पर लगातार निशाना साध रही है। भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस मामले पर जवाब मांग रही है। वहीं राजद इसे भाजपा की साजिश बता रही है। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय के तेघड़ा थानांतर्गत पकठौल गांव में लड़की को निर्वस्त्र कर पीटा गया। अब इतनी जघन्य घिनौनी घटना की जिम्मेदारी लेने के नाम पर नीतीश कुमार समेत विपक्ष के तमाम लोग शुतुरमुर्ग की तरह जमीन में मुंह गड़ा देंगे। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि न्याय की उम्मीद किससे करें जब बिहार में कुर्सी की खातिर कानून व्यवस्था की बलि चढ़ा दी गयी है।

विज्ञापन


चीख-चीख कर आवाज़ उठाने वाले आज मौन क्यों?
वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बेगूसराय के तेघड़ा में अनुसूचित जाति की एक महिला के साथ आतताईयों ने जिस प्रकार दरिंदगी की है, उस पर सुशासन बाबू और उनके इर्द-गिर्द रहने वाले मौन क्यों हैं ?अब तो सुशासन बाबू को लोक कुशासन बाबू कहने लगे हैं। बात-बात पर चिल्लाने वाले आप के लोग इस घटना पर क्यों नहीं अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं? क्या बिहार शर्मसार नहीं हो रहा है अब? कुशासन बाबू अब चेत जाने से आपको लाभ नहीं मिलने वाला है। बिहार की प्रबुद्ध जनता आपको उखाड़ फेंकने का दृढ़ संकल्प ले चुकी है। एक लड़की की चीरहरण हो रहा है और आपका प्रशासन प्रेम-प्रसंग का मामला बताकर अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है। इतनी बड़ी घटना के बाद भी आप मौन क्यों हैं? चीख-चीख कर आवाज़ उठाने वाले आज मौन क्यों हो गये हैं? जवाब देना होगा। इस वीभत्स घटना का पूरा बिहार निंदा कर रहा है।
विज्ञापन


राजद का आरोप- सरकार को बदनाम करने की साचिश
राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि यह घटना अत्यंत ही दुखद है। कई बार ऐसी घटना हुई, जैसे बेगूसराय में बैक टू बैक गोली चली थी। इसकी जांच करवाई गई पता चला कि इसके पीछे भाजपा के समर्थक शामिल थे। सरकार को बदनाम करने की साजिश थी। मुझे कई जगह से फोन आया है कि बड़का झूठा पार्टी के लोग बिहार सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रही है। भाजपा अफवाह फैलाने वाली पार्टी है। सरकार इस मामले की जांच करवाए। इस मामले में शामिल सभी आरोपियों पर दंडात्मक कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed