Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : BJP party Rituraj Sinha targeted Congress party on 'missing poster' pahalgam attack

Bihar: भाजपा ने कांग्रेस के 'गायब पोस्टर' पर कसा तंज, कहा- यह ओछी, राष्ट्रविरोधी और घटिया राजनीति की पराकाष्ठा

Tue, 29 Apr 2025 06:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 29 Apr 2025 06:54 PM IST
सार

Bihar : भाजपा ने कांग्रेस के 'गायब पोस्टर' पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वह आतंकवादियों के खिलाफ खड़ी है या उनके समर्थन में? इस बार कांग्रेस की यह ओछी राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
Bihar News : BJP party Rituraj Sinha targeted Congress party on 'missing poster' pahalgam attack
ऋतुराज सिन्हा और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कांग्रेस द्वारा जारी "गायब" पोस्टर की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे कांग्रेस की राष्ट्रविरोधी, शर्मनाक और घटिया राजनीति की पराकाष्ठा बताया है। उन्होंने कहा कि जब पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा है, जब हर कोने में भारतीय नागरिक पाकिस्तान के दूतावासों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं, तब कांग्रेस पार्टी अपने ही प्रधानमंत्री को निशाना बनाकर देश की पीठ में छुरा घोंपने का काम कर रही है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Explainer : मेदांता पटना में फ्री इलाज मिलना क्यों मुश्किल, सदन में उठा सवाल तो सरकार ने अब क्या किया?
विज्ञापन


अब 'पाकिस्तानी राष्ट्रीय कांग्रेस' लगने लगी है
ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि "कांग्रेस की हरकतें अब देशविरोधी ताक़तों की भाषा बोलने लगी हैं। कभी सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगते हैं, कभी 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' गिरोह के साथ खड़े होते हैं, और अब यह घटिया पोस्टर राजनीति। ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि क्या कांग्रेस अब वोट बैंक के चक्कर में इतनी गिर चुकी है कि देश के दुश्मनों की रणनीति का हिस्सा बन गई है? यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नहीं, अब 'पाकिस्तानी राष्ट्रीय कांग्रेस' लगने लगी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी है तो मुमकिन है
ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जब-जब कुछ कहा है, करके दिखाया है। आतंक के आकाओं को उनकी भाषा में जवाब दिया है। देश की जनता जानती है कि मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने कहा कि आज पूरा भारत प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है, लेकिन कांग्रेस जैसे दल इस एकता को तोड़ने का काम कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: तेजस्वी ने जनता से मांगा मौका, कहा- बिहार को टायर्ड मुख्यमंत्री और रिटायर्ड अधिकारी की जरूरत नहीं

राहुल गांधी सशरीर गायब हो जाते हैं
ऋतुराज सिन्हा ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'जैसे ही देश को उनकी ज़रूरत होती है, राहुल गांधी सशरीर गायब हो जाते हैं। सवाल यह है कि क्या वे भारत के नेता हैं या किसी दूसरे एजेंडे पर काम कर रहे हैं?' उन्होंने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वह आतंकवादियों के खिलाफ खड़ी है या उनके समर्थन में। देश की जनता अब जाग चुकी है और इस बार कांग्रेस की यह ओछी राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed