Bihar : भाजपा नेता प्रो. रणबीर नंदन बने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष, अन्य सदस्य की भी घोषणा
Bihar : भाजपा नेता प्रो. रणबीर नंदन को बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद का नया अध्यक्ष बनाया गया है। बोर्ड के 11 अन्य सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना: बिहार सरकार ने पूर्व विधान पार्षद और भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रो. रणबीर नंदन को बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विधि विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है। विधि विभाग के अधिसूचना के अनुसार बोर्ड के 11 अन्य सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गई है।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक, सीट बंटवारे समेत इन मुद्दों पर चर्चा
प्रो. रणबीर नंदन पहले बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा धार्मिक व सांस्कृतिक मामलों में भी इनकी अच्छी पकड़ रही है। इन सब बातों को देखते हुए को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रो. रणबीर नंदन को यह जिम्मेदारी दी गई है। बोर्ड में विभिन्न जिलों से 11 अन्य सदस्यों की भी घोषणा की गई हैं। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अन्य सदस्यों में विधायक हरीभूषण ठाकुर बचोल, सायण कुणाल, विवेकानंद गिरी, विश्वमोहन दास, दयानंद कुमार, हिमराज राम, अभिमन्यु कुमार सिंह, आनंद कुमार, चंदन कुमार सिंह और राम बहादुर सिंह शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar : केन्द्रीय चयन पर्षद ने सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित की, जानिए कब से कब तक होगा एग्जाम