फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News : BJP Leader Sushil Kumar Modi Death In Delhi Due To Cancer

Bihar News : सुशील मोदी के निधन से भाजपा में शोक की लहर, पीएम मोदी भी आहत; लालू-नीतीश ने लिखा मन का दर्द

Mon, 13 May 2024 11:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 13 May 2024 11:26 PM IST
सार

 Bihar  : भाजपा के संकट मोचन कहे जाने वाले दिग्गज नेता सुशील मोदी नहीं रहे। उनके असामयिक निधन से न सिर्फ भाजपा बल्कि पक्ष विपक्ष सभी मर्माहत हैं। वह कैंसर से पीड़ित थे। उनके अचानक चले जाने से हर किसी की आँखें नम हो गई हैं।  

विज्ञापन
Bihar News : BJP Leader Sushil Kumar Modi Death In Delhi Due To Cancer
नहीं रहे सुशील मोदी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और बिहार का पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का आज निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन पर राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके असामयिक निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुःख जताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके साथ की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि 'पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वे बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे। राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी। उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए। जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।' ओम शांति!

विज्ञापन

विज्ञापन

Bihar News : BJP Leader Sushil Kumar Modi Death In Delhi Due To Cancer
प्रधानमंत्री ने पुरानी तस्वीर शेयर किया है। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. सुशील कुमार मोदी जेपी आंदोलन के सच्चे सिपाही थे। उपमुख्यमंत्री के तौर पर भी उन्होंने हमारे साथ काफी वक्त तक काम किया। मेरा उनके साथ व्यक्तिगत संबंध था और उनके निधन से मैं मर्माहत हूं।मैनें आज सच्चा दोस्त और कर्मठ राजनेता खो दिया है। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से कामना की है कि स्व. सुशील कुमार मोदी के परिजनों, समर्थकों और प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।

राजद सुप्रीमो लालू प्राद यादव 
लालू प्रसाद यादव ने भी सुशील मोदी के सामायिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के समय यानि विगत 51-52 वर्षों से हमारे मित्र भाई सुशील मोदी के निधन का अति दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वे एक जुझारू, समर्पित सामाजिक राजनीतिक व्यक्ति थे। ईश्वर दिवगंत आत्मा को चिरशांति तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी
सुशील मोदी के असामयिक निधन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी ने कहा कि उनका निधन भाजपा और बिहार के लिए बड़ी क्षति है। मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। यह समाचार व्यक्तिगत तौर पर मुझे अंदर तक हिला गया। उन्होंने कहा कि वे मेरे मार्गदर्शक थे। जीवनभर उन्होंने लोगों की सेवा की। उनका कौशल और प्रशासनिक क्षमता अभूतपूर्व थी। भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे, यही प्रार्थना है।

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा
 उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी अब हमारे बीच नहीं रहे। पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि अपने संगठन कौशल, प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीतिक विषयों पर अपनी गहरी जानकारी के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति और परिजनों को इस शोक की घड़ी में सम्बल प्रदान करे।

सुशील कुमार मोदी का निधन बिहार के लिए बहुत बड़ी क्षति – शाहनवाज
सुशील कुमार मोदी के आकस्मिक निधन पर भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उनका जाना बिहार और भाजपा परिवार के सभी सदस्यों के लिए बहुत बड़ी क्षति है। सुशील कुमार मोदी ऐसे नेता थे जिन्हें बड़े पद पर भी अहंकार ने कभी नहीं छुआ। सुशील कुमार मोदी के निधन से बिहार भाजपा परिवार ने अभिभावक खो दिया और देश ने भी एक बड़ा नेता खो दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार के लिए वो मार्गदर्शक, बड़े भाई, अभिभावक के समान थे। बड़े नेता से लेकर छोटे छोटे कार्यकर्ता, हर किसी के लिए उन तक पहुंचना आसान था और वो भी हर किसी को याद रखते थे, सबकी फिक्र करते थे। बिहार में भाजपा को जन जन तक पहुंचाने में उऩका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सुशील कुमार मोदी ने भागलपुर से भी लोकसभा सांसद के रुप में प्रतिनिधित्व किया और अब राज्यसभा सांसद के रुप में बिहार और देश के विकास में अतुलनीय योगदान दे रहे थे। उनकी कमी सभी बिहारवासियों के साथ पूरे देश के राजनीतिक जगत को बहुत खलेगी।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव
सुशील मोदी के निधन पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का शोक-संवेदना करते हुए कहा कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, हमारे अभिभावक, संघर्षशील एवं कर्मठ नेता आदरणीय श्री सुशील कुमार मोदी जी के असामयिक निधन की खबर सुन अत्यंत व्यथित हूँ। ईश्वर दिवंगत  आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों व शुभचिंतकों को दुख की इस घड़ी में सम्बल प्रदान करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed