{"_id":"660ff9a398c02aae3e065a83","slug":"bihar-news-bjp-complain-for-model-code-of-conduct-violation-against-rohini-acharya-lok-sabha-election-2024-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election : चुनाव आयोग के पास रोहिणी आचार्य की शिकायत, भाजपा ने आचार संहिता उल्लंघन का प्रमाण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election : चुनाव आयोग के पास रोहिणी आचार्य की शिकायत, भाजपा ने आचार संहिता उल्लंघन का प्रमाण दिया
Fri, 05 Apr 2024 06:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 05 Apr 2024 06:46 PM IST
सार
Rohini Acharya : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी और पहली बार चुनाव में उतरीं रोहिणी आचार्य के खिलाफ भाजपा ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की है। मामले में पूर्व सीएम राबड़ी देवी की भूमिका भी बताई गई है।
विज्ञापन
रोहिणी आचार्य।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के खिलाफ भाजपा ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की है। भाजपा का कहना है कि रोहिणी आचार्य चुनाव प्रचार के दौरान अपनी मां पूर्व सीएम राबड़ी देवी के सुरक्षा गार्डों को साथ लेकर चल रही हैं।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग से की है शिकायत
भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग से राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रोहिणी आचार्य के खिलाफ शिकायत किया है। भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि रोहिणी आचार्य अपने रोड शो के दौरान अपनी मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सुरक्षाकर्मियों को साथ लेकर चल रही थी। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। इसलिए हम निर्वाचन आयोग से यह निवेदन करते हैं कि आयोग इस मामले पर जांच करे और जांच के बाद उचित कार्रवाई करे।
विज्ञापन
सारण लोकसभा क्षेत्र की बनी हैं प्रत्याशी
अपने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी दान कर उन्हें जीवनदान देने वाली रोहिणी आचार्य लोक सभा चुनाव 2024 में राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी के रूप में सारण लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनी हैं। यह राजद सुप्रीमो और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की दूसरी बेटी हैं। चुनाव से पहले यह सोशल मीडिया पर हमेशा बनी रहती थी और लगातार हर उन राजनीतिक मुद्दों पर सोशल मीडिया के जरिये बयानबाजी करती रहती थी। चुनाव की घोषणा होते ही उनका राजनीति में औपचारिक लांचिंग किया गया। अब रोहिणी आचार्य खुलकर राजनीतिक मैदान में कूद पड़ी हैं। अभी एक दिन सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी जिसमें वह अपने माता-पिता राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव के साथ-साथ भगवान् का आशीर्वाद लेती देखि गई। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा भी कि मैंने भगवान का आशीर्वाद ले लिया, अपने जन्मदाता माता-पिता के साथ सास-ससुर का आशीर्वाद लेकर अब अपनी जनता के बीच जा रही हूं। फिलहाल भाजपा के द्वारा आयोग से शिकायत की गई है।
विज्ञापन