{"_id":"669e23071227228c18033f2e","slug":"bihar-news-bihar-vidhan-sabha-budget-2024-highlights-in-nitish-kumar-provisions-for-bihar-bridge-collapse-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार सरकार का अनुपूरक बजट, सड़क-पुल बनाने पर सबसे ज्यादा खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार सरकार का अनुपूरक बजट, सड़क-पुल बनाने पर सबसे ज्यादा खर्च
Mon, 22 Jul 2024 02:44 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 22 Jul 2024 02:44 PM IST
सार
Bihar Vidhan Sabha 2024 : बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अनुपूरक व्यय बजट में 670 करोड़ मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, 584 करोड़ सिंचाई सृजन, 525 करोड़ मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, 400 करोड़ रुपये बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के नाम पर रखे हैं।
विज्ञापन
वित्त मंत्री सम्राट चौधरी।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश किया। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 47,512 करोड़ रुपये का अनुपूरक व्यय बजट सदन के पटल पर रखा। इसमें 25,551 करोड़ रुपये वार्षिक स्कीम मद में प्रस्तावित हैं। 21,954 करोड़ रुपये स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय मद में तथा 5.7284 करोड़ रुपये का प्रावधान केंद्रीय क्षेत्र स्कीम मद में किया गया है।
12,684 करोड़ रुपये का योजनावार प्रावधान किया गया
चालू वित्तीय वर्ष 2024-24 में वार्षिक स्कीम के राज्य स्कीम मद में कुल 12,684 करोड़ रुपये का योजनावार प्रावधान किया गया है। इनमें सर्वाधिक 2098 करोड़ रुपये सड़क एवं पुल परियोजनाओं के निर्माण पर खर्च किया जाएगा। बिहार में इन दिनों पुलों के गिरने, धंसने और जर्जर होकर झुकने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिसमें बजट के इस प्रावधान से काम किया जाएगा।
400 करोड़ रुपये बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के नाम पर रखे गए
इस बार अनुपूरक बजट में सबसे ज्यादा 1350 करोड़ रुपये ऊर्जा प्रक्षेत्र की विभिन्न योजनाओं के विकास के लिए रखे गए हैं। बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने 885 करोड़ रुपये मेडिकल कॉलेज, अस्पताल एवं चिकित्सकीय संस्थान के निर्माण के लिए रखा है। सरकार ने 670 करोड़ मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, 584 करोड़ सिंचाई सृजन, 525 करोड़ मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, 400 करोड़ रुपये बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के नाम पर रखे हैं।