फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar State Religious Trust Council President Ranveer Nandan honored gardanibag patna bihar

Bihar News : बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष हुए सम्मानित, रणवीर नंदन को लोगों ने दी बधाई

Thu, 26 Jun 2025 12:45 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 26 Jun 2025 12:45 AM IST
सार

Bihar : बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष डॉ रणवीर नंदन को सम्मानित लोगों ने सम्मानित किया। यह कार्यक्रम पटना में आयोजित किया गया था।  

विज्ञापन
Bihar News : Bihar State Religious Trust Council President Ranveer Nandan honored gardanibag patna bihar
सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के गर्दनीबागठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति की ओर से बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने के उपलक्ष्य में पूर्व परिषद सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो (डॉ) रणवीर नंदन का अभिनंदन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि, अंजनी कुमार सिंह (बिहार के पूर्व मुख्य सचिव व बिहार संग्रहालय के निदेशक) ने कार्यक्रम की शुरुआत की।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसरों का तबादला, सूची में SDM से लेकर भूमि सुधार उप समाहर्ता तक
विज्ञापन


अतिथियों का स्वागत करते हुए ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति के सचिव सीटीवीएस, पटना एम्स के विभागाध्यक्षडॉ0 (प्रो0) संजीव कुमार ने अपने संबोधन में डॉ0 नंदन द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस ठाकुरबाड़ी के विकास और  प्रायः सभी सनातनी पूजन अवसर पर समर्पित योगदान दिया है। इस अभिनंदन समारोह की सफलता के लिए उन्होंने पूर्व उप महानिरीक्षक अशोक सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य अतिथि अंजनी कुमार सिंह ने अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रो0 नंदन का नामित किया जाना उनकी धार्मिक प्रवृति और अध्यात्म ज्ञान का प्रतिफल है। आशा है कि ठाकुरबाड़ी की ही तरह पूरे बिहार के धार्मिक स्थलों का समुचित विकास अवश्यंभावी प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: पुलिस की वर्दी पहनकर शराब ले जा रहा था नकली दरोगा, उत्पाद विभाग की टीम ने खेप के साथ पकड़ा

प्रोफेसर नंदन ने कई धार्मिक दृष्टांतों के साथ अपने संस्मरण साझा किए और नामित किए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत संबंधितों का आभार जताया। इस अवसर पर रिटायर्ड जस्टिस राकेश कुमार सिन्हा, डॉ. अमूल्य कुमार सिंह, सुशील सिंह, विधायक संजीव चौरसिया, शशि भूषण वर्मा एवं अन्य ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में भीम सिंह, वेदप्रकाश,सत्यप्रकाश, रुन्ना बाबा(पुरोहित)के अलावा कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed