{"_id":"669d150cb52c0c00030b4299","slug":"bihar-news-bihar-special-status-or-special-package-for-bihar-asked-by-jdu-sanjay-jha-in-all-party-meet-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : जदयू की केंद्र से सीधी मांग- बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दें, नहीं तो... ; संजय झा ने कह दी साफ बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : जदयू की केंद्र से सीधी मांग- बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दें, नहीं तो... ; संजय झा ने कह दी साफ बात
Sun, 21 Jul 2024 07:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 21 Jul 2024 07:32 PM IST
सार
Bihar Special Status : केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में शामिल जनता दल यूनाइटेड ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा के लिए अपनी मांग स्पष्ट कर दी है। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की मांग पर जदयू कायम है।
विज्ञापन
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले, इस बात में अपनी भी सहमती जताई है। उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए, इसकी मांग हमारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड शुरू से ही कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को लगता है कि ऐसा करने में दिक्कत है तो फिर हमें बिहार के लिए विशेष पॅकेज ही दे दीजिये। संजय झा ने कहा कि हमने बिहार में बाढ़ की समस्या को भी उठाया है. यह हमारी दूसरी मांग है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मांग पर हमारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड कायम है।
राष्ट्रीय जनता दल ने भी उठाई मांग- बिहार को मिले विशेष राज्य का दर्जा
सर्वदलीय बैठक में राष्ट्रीय जनता दल ने भी बिहार को 'विशेष राज्य का दर्जा' देने की मांग उठाई। इस बात की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि बैठक में राजद की तरफ से सांसद ए डी सिंह ने प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान सांसद ए डी सिंह ने बिहार को 'विशेष राज्य का दर्जा' देने की मांग की। इस दौरान बैठक में सांसद ए डी सिंह ने कहा कि जब तक सभी राज्यों का समावेशी विकास नहीं होगा, विकसित भारत की कल्पना बेमानी होगी। उन्होंने कहा कि नीति आयोग भी यह मान चुकी है कि विकास के पैमाने पर बिहार अभी काफी पिछड़ा हुआ है। इसलिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के निर्णय की घोषणा संसद के वर्तमान सत्र में हीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता को संजय झा ने ऐसा क्यों कहा
दरअसल आज बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आयोजित की थी। इस दौरान मैं बिहार के मुद्दों पर जनता दल यूनाइटेड की स्थिति पर प्रकाश डाल रहा था। इसके साथ ही एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता एक्स पर मेरे हवाले से विचार-विमर्श के लाइव अपडेट पोस्ट कर रहे थे। संजय झा ने कहा कि काश इस वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने संसदीय कार्यवाही की पवित्रता का सम्मान किया होता।
विज्ञापन
विज्ञापन