फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police searched Tejashwi Yadav residence after RJD MLA Chetan Anand missing complain

Bihar News: राजद विधायक चेतन आनंद गायब, भाई ने पुलिस को दी लिखित शिकायत; तेजस्वी यादव के घर इसलिए पहुंची पुलिस

Sun, 11 Feb 2024 11:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 11 Feb 2024 11:08 PM IST
सार

Bihar Assembly Floor Test : 'अमर उजाला' ने शनिवार को बताया था कि बाहुबली आनंद मोहन के बेटे और राजद विधायक चेतन आनंद पाला बदल सकते हैं। तब चेतन आनंद ने भी इसे गलत बताया। लेकिन, इसी फेर में तेजस्वी यादव के घर पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police searched Tejashwi Yadav residence after RJD MLA Chetan Anand missing complain
तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के बहुमत परीक्षण से करीब 14 घंटे पहले पटना में हड़कंप मच गया। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और 14 दिन पहले राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास पर पटना पुलिस पहुंच गई। वजह थी एक विधायक के गायब होने की लिखित सूचना। बाहुबली आनंद मोहन सिंह के बेटे और राजद विधायक चेतन आनंद के गायब होने की लिखित सूचना उनके भाई अंशुमन आनंद ने दी थी, जिसके बाद तेजस्वी यादव के आवास पर पुलिस उन्हें ढूंढ़ने पहुंच गई।

विज्ञापन


चेतना आनंद ने जो नकारा, वही बात सही थी
'अमर उजाला' ने 10 फरवरी को दोपहर में बताया था कि बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी और बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने राजद से दूरी बना ली है। इस खबर के कुछ ही घंटे बाद तेजस्वी यादव ने आननफानन में राजद विधायकों की अपने आवास पर बैठक बुलाई। सभी को किसी भी हालत में हाजिर होने कहा गया तो चेतन आनंद पहुंच गए। उन्होंने दूरी की बात को नकार दिया। लेकिन, फिर तेजस्वी आवास में ही बाकी राजद विधायकों की तरह नजरबंद हो गए। शनिवार दोपहर निकले तो रविवार की रात तक नहीं लौटे। मोबाइल से संपर्क भी नहीं हो सका तो चेतन आनंद के भाई अंशुमन ने पटना के पाटलिपुत्र थाने में लिखित सूचना दी। चेतन आनंद ने तेजस्वी आवास में जाते समय जो कहा था, वह खबर भी तत्काल प्रकाशित हुई थी। नजरबंद किए जाने की खबर में भी उनके नाम का जिक्र था। फिर भी अब उनके भाई ने जिस तरह गुमशुदगी की सूचना दी, उससे साफ है कि चेतन आनंद को भी या तो इच्छा बगैर बुलाया गया या जबरन नजरबंद कर लिया गया था। वह परिवार के भी संपर्क से बाहर थे, क्योंकि बाकी विधायकों के परिवार से दवा-कपड़े वगैरह आए थे।

विज्ञापन

Bihar News : Bihar Police searched Tejashwi Yadav residence after RJD MLA Chetan Anand missing complain
चेतन आनंद का क्रिकेट खेलते वीडियो हुआ वायरल। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

जानिए क्या लिखा है आवेदन में 
चेतन आनंद के बड़े भाई और आनंद मोहन के बड़े बेटे अंशुमन आनंद ने पाटलिपुत्र थाना में आवेदन दिया है। उस आवेदन के माध्यम से उन्होंने कहा है कि मेरे बड़े भाई चेतन आनंद जो वर्तमान में शिवहर क्षेत्र से विधायक हैं, वह कल 10 फरवरी को करीब 2:30 बजे दिन में अपने आवास से परिजनों को यह कहकर निकले कि मैं एक जरूरी मीटिंग में जा रहा हूं। उसके बाद करीब 6:00 बजे शाम में उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क हुआ और उन्होंने बताया कि 7:00 तक घर वापस आ जाऊंगा, परंतु अभी तक मेरे बड़े भाई चेतन आनंद घर वापस नहीं आए हैं और ना ही उनसे कोई संपर्क हो पा रहा है। इस वजह से परिवार के लोग काफी चिंतित हैं। आवेदन में अंत में लिखा है कि मेरी बहन सुरभि आनंद के मोबाइल नंबर पर संपर्क हुआ था। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा है कि न्यायोचित कार्रवाई करते हुए मेरे भाई को ढूंढने की कृपा की जाए। 

पुलिस के निकलते ही चेतन आनंद के क्रिकेट खेलने का वीडियो हुआ वायरल
आवेदन मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और तेजस्वी यादव के आवास पर दलबल के साथ पहुंची। फिर अंदर से निकलकर चुपचाप चली गई। अचानक वहां आने के कारण थे, क्या इनपुट मिला था इन सारे सवालों का एसपी ने कोई जवाब नहीं दिया। फिर कांग्रेस के विधायक वहां से निकलकर होटल में चले गये। पुलिस के वहां से निकलते ही राजद के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर चेतन आनंद के क्रिकेट खेलने का वीडियो वायरल किया। अब सबकी नजर सोमवार के फ्लोर टेस्ट पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed