फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police investigation teenager Dead body found in doctor's car Gopalganj news

Bihar News : डॉक्टर के कार में मिला किशोर का शव, परिजनों ने जमकर किया हंगामा

Thu, 29 Aug 2024 09:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 29 Aug 2024 09:51 PM IST
सार

Bihar : एक पिता ने अपने बेटे को शहर के एक डॉक्टर के पास रख छोड़ा था, ताकि वह पढ़-लिखकर एक अच्छा इंसान बन सके। आज उसी डॉक्टर के कार से उसके बेटे की लाश मिली। परिजनों ने जमकर बवाल किया और डॉक्टर पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police investigation teenager Dead body found in doctor's car Gopalganj news
मृतक कृष्ण कुमार और घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गोपालगंज में एक डॉक्टर की कार से एक किशोर का शव मिला है। शव की पहचान मोतिहारी जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के ताजपुर पटखौलिया गांव निवासी रामाधार पंडित के पुत्र कृष्ण कुमार (14) के रूप में की गई है। शव मिलते ही लोग हंगामा करने लगे। लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जिस डॉक्टर के कार से शव बरामद हुआ है वह डॉक्टर जे जे शरण है।

विज्ञापन


बेटे की लाश डॉक्टर के कार से मिली 
घर पर काम करने वाले 14 वर्षीय किशोर का शव मिला है। बताया गया कि किशोर डॉक्टर जे जे शरण के पास बीते दो साल से रहता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि डॉक्टर जे जे शरण ने गुरुवार की दोपहर कृष्ण कुमार के पिता से फोन कर बेटे को ले जाने के लिए कहा। रामाधार पंडित ने समय के  अभाव के कारण नहीं आने की बात कही।  साथ ही यह भी कहा कि आप उसको भेज दीजिये। फिर डॉक्टर जे जे शरण का कॉल आया और यह जानकारी दी कि कृष्ण कुमार ने कुछ कर लिया है, जिस वजह से उसकी मौत हो गई है। मौत की जानकारी मिलते ही परिजन मोतिहारी से सीधे डॉक्टर के घर पहुंचे, जहां शव को देखते ही परिजन आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन


गांव के ही एक शख्स ने बेटे को डॉक्टर के पास रखवाया था 
मृतक के पिता का कहना है कि मेरे गांव के ही एक व्यक्ति ने दो साल पहले मेरे बेटे कृष्ण कुमार को डॉक्टर के पास रखवाया था। छह माह तक डॉक्टर के यहां रहने के बाद वह वापस घर आ गया, जिसे डॉक्टर ने फिर से बुला लिया। तब से वह यही रहता था। रामाधार पंडित ने बताया कि हम लोग भी उसे इसलिए छोड़ दिए थे कि डॉक्टर पढ़ा-लिखा कर उसे अच्छा आदमी बना देंगे। अब मेरे बेटे की लाश डॉक्टर के कार से मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने दी दलील,कहा नशा करता था लड़का, आज ही पता चला 
घटना के संबंध में आरोपी डॉक्टर का कहना है कि कृष्ण कुमार मेरी पत्नी के साथ घर पर रहता था। वह नशे का आदी हो गया था। पत्नी का फोन आया कि कृष्ण कुमार की तबीयत खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि मैंने खुद देखा कि उसके पेट में दर्द था। उसका खुद मैंने इलाज भी किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसे कार में रखकर अपने घर ले जा रहा था तभी मृतक के परिजन आ गये और हंगामा करने लगे। डॉक्टर ने कहा कि हमलोग उससे कोई काम नहीं करवाते थे। मैडम के साथ ही रहता था। उसके नशा के बारे में मुझे बाद में पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed