फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar police investigation after Steno of DM office is missing for hours.

Bihar News : डीएम के स्टेनो की तलाश पूरी, 40 घंटे में किया बरामद; कार्यालय से हुए थे गायब

Tue, 15 Oct 2024 11:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 15 Oct 2024 11:38 PM IST
सार

Bihar : डीएम कार्यालय के गोपनीय शाखा के कर्मी घर से निकलकर डीएम कार्यालय पहुंचे, अपनी स्कूटी वहां खड़ी की और फिर लापता हो गये। पुलिस ने 40 घंटों में उन्हें सकुशल बरामद कर लिया।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar police investigation after Steno of DM office is missing for hours.
स्टोनो पंकज कुमार का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के गया जिले के डीएम कार्यालय की गोपनीय शाखा के स्टोनो पंकज कुमार बीते 35 घंटे से लापता थे। बीते सोमवार की सुबह दस बजे से उनका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना की पुलिस से की। जब पुलिस स्टोनो के मोबाइल का लोकेशन ढूंढना शुरू किया तो उनका लोकेशन गया शहर के रामपुर थाना में मिला। जब तक पुलिस लोकेशन स्थल पर पहुंचती, उससे पहले ही मोबाइल बंद हो गया, जिसके कारण पुलिस को उनका लोकेशन नहीं मिला। इसके बाद पुलिस भी इस बात से हैरान है। अब पुलिसिया जांच भी बदल गया। अब पुलिस थाने में फिर दर्ज कर विभिन्न बिंदुओं पर जांच व छानबीन शुरू कर दी। यह पूरा मामला रामपुर थाना की है।

विज्ञापन


गोपनीय शाखा से स्टोनो 35 घंटा रहे लापता 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मंगलवार जब गया शहर के रामपुर थाना में मुकदमा दर्ज हुआ, तब लोगों को इस बात की जानकारी हुई कि डीएम कार्यालय के गोपनीय शाखा के कर्मी पंकज कुमार बीते 35 घंटों से लापता है। परिजनों के शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि उनका मोबाइल लोकेशन रामपुर थाना क्षेत्र में है। इस लोकेशन के आधार पर गया पुलिस की टीम जब वहां पहुंची तो उनका लोकेशन मिलना बंद हो गया।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह कार्यालय के लिए निकले थे स्टोनो पंकज कुमार
परिजनों का कहना है कि सोमवार की सुबह पंकज घर से कार्यालय के लिए निकले थे। घर मे उन्होंने यह भी कहा था कि घर आने में शाम हो जाएगी। दोपहर का टिफिन दे दो। उनकी पत्नी ने उन्हें दोपहर का लंच पैक कर दे दिया था। घर लौटने में देर शाम हो गई, तब पंकज कुमार के घर वालों की चिंता बढ़ने लगी। उन्होंने आस-पड़ोस और उनके मित्रों से जानकारी ली। जब कहीं से कुछ पता नहीं चला, तब  मंगलवार की शाम तक पंकज के परिजनों ने धैर्य रखा और शाम ढलने के बाद रामपुर थाने में उनके लापता होने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम कोठी में खड़ी की थी अपनी स्कूटी
खास बात यह भी है कि सोमवार को जब पंकज कुमार घर से स्कूटी से निकले थे। उन्होंने डीएम कोठी में अपनी स्कूटी खड़ी की थी। उनकी स्कूटी डीएम कोठी परिसर में पाई गई है। लेकिन, पंकज कुमार बीते 34 घंटे से कहां हैं, इस बात की जानकारी किसी को नहीं थी। इधर रामपुर थाना के थानेदार दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। तकनीकी सेल की मदद से पंकज कुमार के लोकेशन की जानकारी लेकर उन्हें ट्रेस करना शुरू किया। लगभग 40 घंटा के बाद उनके खोज्बून की तलाश पूरी हुई और उन्हें पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed