फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police investigate after two Naxalites including sub-zonal commander arrested with rewarde

Bihar : तीन लाख का इनामी सबजोनल कमांडर समेत दो नक्सली गिरफ्तार, कई मामलों में पुलिस सात साल से कर रही थी तलाश

Fri, 02 Aug 2024 10:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 02 Aug 2024 10:01 PM IST
सार

Bihar : मोस्ट वांटेड कुख्यात तीन लाख का ईनामी नक्सली सब जोनल कमांडर समेत दो माओवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 
315 बोर का दो देशी कट्टा, 13 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police investigate after two Naxalites including sub-zonal commander arrested with rewarde
मोस्ट वांटेड तीन लाख के इनामी सब जोनल कमांडर समेत दो माओवादी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के मोस्ट वांटेड तीन लाख के इनामी सब जोनल कमांडर समेत दो माओवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार माओवादियों के पास से पुलिस ने असलहे भी बरामद किए हैं। बिहार-झारखंड की पुलिस पिछले सात साल से सब जोनल कमांडर की सरगर्मी से तलाश कर रही थी और पुलिस के लिए वह 21 मामलों में वांछित था।

विज्ञापन


खुफिया इनपुट पर हुई गिरफ्तारी
औरंगाबाद की पुलिस कप्तान स्वपना गौतम मेश्राम ने शुक्रवार की शाम बताया कि विश्वस्त सूत्रों से खुफिया जानकारी मिली कि मोस्ट वांटेड कुख्यात तीन लाख का ईनामी नक्सली सब जोनल कमांडर राजेन्द्र सिंह नबीनगर के माली थाना के बेला खैरा गांव में छिपा हुआ है। इस सूचना पर तत्काल उन्होने नक्सली की गिरफ्तारी के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सहायक कमांडेंट धर्मेंद्र सिंह और माली थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में एसएसबी तथा पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित की। टीम ने सूचना के आलोक में फौरन बेला खैरा गांव पहुंचकर लूटन सिंह के घर की घेराबंदी की। इसके बाद छापेमारी में दो नक्सलियों को असलहों के साथ मौके से धर दबोंचा गया।
विज्ञापन


तीन लाख का ईनामी था मोस्ट वांटेड सब जोनल कमांडर
गिरफ्तार नक्सलियों में तीन लाख का इनामी मोस्ट वांटेड नक्सली सब जोनल कमांडर नबीनगर के सोरी गांव निवासी राजेंद्र सिंह (57) एवं बेला खैरा निवासी हार्डकोर नक्सली विजय पासवान (42) शामिल है। इस दौरान पुलिस ने दोनों नक्सलियों के पास से 315 बोर का दो देशी कट्टा, 13 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबजोनल कमांडर पर बिहार-झारखंड में दर्ज है कुल 21 मामले, सात साल से थी तलाश
औरंगाबाद की पुलिस कप्तान स्वपना गौतम मेश्राम ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली राजेंद्र सिंह के खिलाफ पूर्व से औरंगाबाद जिले में 11, गया जिले में 05 एवं झारखंड के पलामू जिले में 05 मामले दर्ज हैं। इन सभी मामलों में बिहार और झारखंड दोनों राज्यों की पुलिस कुल 21 मामलों में पिछले सात साल से सरगर्मी से तलाश कर रही थी और बिहार सरकार ने उसकी गिरफ्तारी पर तीन लाख का इनाम भी घोषित कर रखा था। इसके अलावा भी उस पर और अन्य मामले दर्ज हो सकते हैं, जिसके लिए पुलिस उन सबकी क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही है। गिरफ्तारी के बाद दोनों नक्सलियों के खिलाफ माली थाना में भादवि की धारा-25 (1-बी) ए, 26/35 आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या-146/24 दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed