{"_id":"6879281e28869891cb020038","slug":"bihar-news-bihar-police-identified-accused-of-chandan-mishra-murder-case-paras-hospital-patna-bihar-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : चंदन मिश्रा की हत्या करने वाले शूटर की हुई पहचान, खुद को कहता बादशाह; पुलिस कर रही छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : चंदन मिश्रा की हत्या करने वाले शूटर की हुई पहचान, खुद को कहता बादशाह; पुलिस कर रही छापेमारी
Thu, 17 Jul 2025 10:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 17 Jul 2025 10:14 PM IST
सार
Bihar : खुद को बादशाह समझने वाला हत्या के आरोपी की पुलिस ने पहचान कर ली है। इस मामले को सुलझाते हुए जिन दो आरोपियों की शिनाख्त की गई है, उनमें से एक पटना के पॉश एरिया बोरिंग रोड और दूसरा फुलवारी शरीफ क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे अपराधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में चर्चित और कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की आज सुबह लगभग 7 बजे पांच अपराधियों ने पटना के पारस अस्पताल में घुसकर उसे गोलियों से छलनी कर दिया। इस घटना में चंदन मिश्रा की तत्काल मौत हो गई। चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था। इस घटना ने न सिर्फ पटना बल्कि पूरे बिहार को हिला कर रख दिया। आज दिन भर आम आदमी से लेकर विपक्ष तक लॉ एंड ऑर्डर के बिगड़ने की बात कहते रहे। अब पुलिस ने कुछ अपराधियों को हिरासत में लिया है, जिसमें एक मुख्य शूटर भी बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पटना के बड़े प्राइवेट अस्पताल में घुसकर मरीज को गोली मारी, बक्सर निवासी को मारने आए थे चार लोग
विज्ञापन
शूटर की पहचान की चर्चा तेज
बिहार पुलिस और एसटीएफ शूटर की पहचान को लेकर नया खुलासा करने वाली है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दो आरोपियों की शिनाख्त मुख्य रूप से की है। उनमें से एक पटना के पॉश एरिया बोरिंग रोड और दूसरे शूटर की पहचान फुलवारी शरीफ इलाके से की है। जानकारी तो यह भी मिल रही है कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान पुलिस ने कर ली है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पटना के विभिन्न हिस्सों में सघन छापेमारी कर रही है। इस संबंध में पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि, “हमने तकनीकी और मानव खुफिया स्रोतों से जो सुराग इकट्ठा किए हैं, उनके आधार पर हम बहुत जल्द हत्यारों तक पहुंचने वाले हैं। यह हत्याकांड पूरी तरह सुनियोजित था और इसमें बाहरी और आंतरिक (अस्पताल से जुड़े) लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-http://Bihar : विश्नोई गैंग के बाद पूर्णिया सांसद को फिर किससे मिली जान से मारने की धमकी, कहा- इस मामले से रहो दूर
जानिए कौन है मृतक चंदन मिश्रा
पुलिस का कहना है कि चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला कुख्यात अपराधी था। इसके पूर्व के कई आपराधिक इतिहास भी थे। वह फिलहाल ऑपरेशन कराने के लिए बेउर जेल से पैरोल पर निकला था। उसका ऑपरेशन हो चुका था और अब कल वापस वह जेल जाने वाला था।