{"_id":"6633a9635cc8d99b6e0bf06e","slug":"bihar-news-bihar-police-exposed-jija-saali-love-affair-and-husband-wife-issue-in-motihari-murder-news-hindi-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पत्नी आत्महत्या का प्रयास कर रही थी तो पति ने निकाला रास्ता, नहीं रहा कामयाब तो साढ़ू को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पत्नी आत्महत्या का प्रयास कर रही थी तो पति ने निकाला रास्ता, नहीं रहा कामयाब तो साढ़ू को मार डाला
Thu, 02 May 2024 08:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 02 May 2024 08:25 PM IST
सार
Love Affair : अपनी छोटी बहन के साथ अपने पति को देखकर पत्नी बार-बार आत्महत्या का प्रयास कर रही थी तो उसने दूसरा रास्ता निकाला। जीजा ने उसकी शादी इस उम्मीद में कराई कि आगे भी वह अवैध रिश्ता चलता रहेगा। नाकाम रहा तो नए-नए साढू को मार डाला।
विज्ञापन
इसी सुखद पल से लिखी गई हत्या की पूरी कहानी।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मोतिहारी में जीजा के प्यार में पागल साली ने अपने शादी के एक माह के अंदर ही जीजा के साथ साजिश रच कर अपने पति की हत्या करा दी। पुलिस ने घटना में शामिल मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी जीजा की पुलिस तलाश कर रही है। घटना पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
पति को अपनी पत्नी पर ऐसे हुआ शक
राजेश की शादी मधुबन थाना क्षेत्र के टीकम गांव निवासी शंभू प्रसाद की शाली प्रियंका कुमारी से 7 मार्च को हुई थी। राजेश की मुंबई में दूकान है, लेकिन शादी के बाद राजेश मुंबई नहीं गया। इसी बीच होली से एक दिन अहले सुबह प्रियंका का बहनोई शंभू प्रियंका को उसके ससुराल से लेकर अपने घर चला गया। उस समय राजेश जब साथ में ससुराल जाने की बात की तो शंभू ने उसे जाने से मना कर दिया। होली के तीन चार दिन बाद राजेश अपनी पत्नी प्रियंका को उसके बहनोई के घर से बुलाकर अपने घर लेकर चला गया।इस दौरान दोनो के बीच नोंक-झोंक भी हुई। उसी समय राजेश को अपने अपनी पत्नी पर शक हो गया।
विज्ञापन
दो थानों की पुलिस ने मामला दर्ज करने के नाम पर कराया मैराथन दौड़
राजेश 26 अप्रैल को अपने चचेरे भाई की बरात कांटी थाना क्षेत्र के बकटपुर गया था, जहां उसने अपने परिचित उमेश के कहने पर अपने पिता के गाड़ी से उतर कर उसके साथ जा बैठा। इस दौरान राजेश ने अपनी पत्नी प्रियंका को रात करीब दो बजे चार आदमी का खाना बना कर रखने के लिए कहा। पत्नी पूछा भी कि कहा तक पहुंचे तो उसने बताया की मेहसी आ गए है। उसके बाद से राजेश का फोन बंद आने लगा, परिजन को लगा कि बारात गया है तो आ ही जायेगा, लेकिन राजेश घर नहीं पहुंचे तब परिजन उनकी तलाश में जुट गये। काफी खोजने के बाद भी राजेश का जब कहीं कोई पता नहीं चला तब परिजन पकड़ीदयाल थाना पहुंचे और राजेश केअपहरण का मामला दर्ज कराने की बात कही। लेकिन पुलिस ने उन्हें कांटी थाना भेज दिया। लेकिन पुलिस ने उनलोगों को फिर बरगलाकर पकड़ीदयाल थाना जाने को कहा। लगातार घूमते रहने के बाद परिजन थक हारकर पकड़ीदयाल अनुमंडल के डीएसपी से गुहार लगाईं। मामला संज्ञान में आते ही कड़ीदयाल एसडीपीओ सुबोध कुमार ने खुद जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
चार दिन बाद मिला शव, कपड़ों और जूतों से हुई पहचान
अभी मामले की जांच पड़ताल चल ही रही थी तभी 30 अप्रैल को राजेश का शव उसके घर से महज एक किलोमीटर दूर नदी किनारे झाड़ी से बरामद हो गया। शव की पहचान उसके कपड़ों और जूतों से की गई। इसी बीच पकड़ीदयाल एसडीपीओ सुबोध कुमार वैज्ञानिक तरीके से लगातार जाचं कर रहे थे।
घटना की रात बहनोई से 17-18 बार हुई थी बात
राजेश की पत्नी प्रियंका से पूछताछ की गई तो उसने उसके बहनोई शंभू से कोई बात नहीं होने की बात बताई, जबकि पुलिस के सीडीआर के अनुसार घटना की रात प्रियंका और उसके बहनोई शम्भू से 17-18 बार बात हुई थी। पुलिस ने प्रियंका से सख्ती से पूछताछ की तो पूरे मामले से पर्दा उठ गया। और उसने पूरी कहानी बताई।
गलत रिश्ते की यह है कहानी
पुलिस की सख्ती ने प्रियंका के झूठ को सच बोलने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान प्रियंका ने बताया कि प्रयंका का घर बेतिया है, लेकिन वह पिछले चार वर्ष से अपने जीजा शंभू के साथ मधुबन थाना के टीकम गांव में रह रही थी। शंभू की पत्नी को दोनो के प्रेम प्रसंग की कहानी की जानकारी मिल चुकी थी। इस वजह से शंभू और उसकी पत्नी के बीच कई बार विवाद हुआ था। शंभू की पत्नी ने कई बार जीजा साली के संबंध को लेकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी जिसमें उसे लोगों ने बचा लिया था। यह सब देखकर शंभू और प्रियंका ने एक प्लान बनाया। प्लान के अनुसार प्रियंका की शादी ऐसे जगह कर दी जाय जहां उसका पति परदेश में रहने वाला हो। प्लान के अनुसार शम्भू ने प्रियंका की शादी बाहर रहने वाले राजेश से कर दी। दोनों ने सोचा कि शादी के बाद राजेश मुंबई चला जायेगा, और प्रयंका और उसके बहनोई शम्भू आराम से मिलते रहेंगे। लेकिन प्रियंका की शादी के बाद दोनों की योजना धरी की धरी रह गई। शादी के डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी राजेश मुंबई नहीं गया और इसी बीच प्रियंका और शम्भू के बीच के प्रेम प्रसंग का राज खुल गया। फिलहाल पुलिस ने प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया है जबकि शम्भी की तलाश अभी भी जारी है।