फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police Constable to Assistant sub inspector promotion list today, gad bihar notification

Bihar Police : अब 2260 सिपाही बनाए गए असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर; बिहार पुलिस मुख्यालय की पूरी सूची यहां देखें

Wed, 20 Dec 2023 09:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 20 Dec 2023 09:28 PM IST
सार

Bihar News : बिहार पुलिस में कार्यरत पी0टी0सी0 सिपाही को सहायक पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। 

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police Constable to Assistant sub inspector promotion list today, gad bihar notification
Bihar Police

विस्तार

सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए 2260 सिपाहियों को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर में प्रमोशन किया है। बिहार पुलिस मुख्यालय के कार्मिक कल्याण विभाग ने यह नोटिफिकेशन बुधवार को जारी किया है। बिहार पुलिस मुख्यालय में प्रोमोशन की पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


इस निर्देश को पढ़ना है जरुरी 
पुलिसकर्मियों को एक न्यायिक शपथ पत्र देना होगा कि उनके विरुद्ध किसी प्रकार का विभागीय कार्यवाही संचालित या लंबित नहीं है और कोई डंडादेश प्रभावी नहीं है। साथ ही उनके विरुद्ध निगरानी अपराधिक फौजदारी अथवा अन्य न्यायिक वाद लंबित तो नहीं है। किसी भी पदाधिकारी के विरुद्ध यदि कोई विभागीय कार्रवाई लंबित हो, निलंबन हो अथवा सजा के प्रभाव में हो या उनके विरुद्ध निगरानी, फौजदारी या आपराधिक मामला विचाराधीन हो तो उस स्थिति में यह कार्यकारी प्रभार देय नहीं होगी। सरकारी सेवक को कार्यकारी प्रभार देने के आवश्यक अर्हता को प्रभावित करने संबंधी किसी प्रकार की त्रुटि भविष्य में पाए जाने पर बिहार पुलिस मुख्यालय इस आदेश को आवश्यकता के अनुसार संशोधित या रद्द करने के लिए स्वतंत्र होगा। उपयुक्त पदाधिकारी को पदभार ग्रहण करने की तिथि से सहायक पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर अस्थाई स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार का आर्थिक लाभ देय होगा।
विज्ञापन


जानिए कौन कौन से हैं नाम 
उन सूची में पटना में पदस्थापित गया जिला के आलमगीर आलम, नालंदा जिले में पदस्थापित भोजपुर जिला के विनोद कुमार सिंह, मोतिहारी जिला में पदस्थापित भोजपुर जिला के कमलेश कुमार शर्मा, पटना जिला में पदस्थापित भागलपुर के नीरज कुमार झा, समस्तीपुर में पदस्थापित सारण जिला के ओमप्रकाश सिंह, भोजपुर जिला में पदस्थापित भोजपुर जिला के संजय कुमार सिंह, पटना जिला में पदस्थापित बाहरी जिला के मोहम्मद नौशाद खान, सारण जिला में पदस्थापित भागलपुर जिला के राजेंद्र रविदास, दरभंगा जिला में पदस्थापित दरभंगा जिला के सुशील कुमार सिंह, पटना जिला में पदस्थापित मुंगेर जिला के अरुण कुमार पाल, पटना जिला में पदस्थापित मुंगेर जिला के विजय कुमार सिंह, पटना में पदस्थापित खगड़िया जिला के प्रीतम कुमार चौधरी, रोहतास जिला में पदस्थापित समस्तीपुर जिला की निर्मला देवी, मुजफ्फरपुर में पदस्थापित मुंगेर जिला के अविनाश चौधरी, रोहतास जिला में पदस्थापित नालंदा के चंद्रभूषण सिंह, पटना में पदस्थापित भोजपुर जिला के सुरेंद्र यादव, औरंगाबाद जिले में पदस्थापित बेतिया जिला के रामनारायण प्रसाद, पटना में पदस्थापित नवादा जिला के रामस्वरूप प्रसाद यादव, नालंदा में पदस्थापित बेतिया जिला के प्रह्लाद कुमार, मधुबनी जिला में पदस्थापित सारण निवासी महेश सिंह सहित 2260 सिपाहियों को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर में प्रमोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed