फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police Constable supsended after theft of his service riffle during lok sabha election 2024

Bihar Police : चुनावी ड्यूटी करने आया बिहार पुलिस का जवान हो गया निलंबित; लापरवाही में चोरी हो गई उसकी रायफल

Fri, 19 Apr 2024 01:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 19 Apr 2024 01:05 PM IST
सार

Bihar : लोक सभा चुनाव में एक सिपाही की ड्यूटी लगी। शुक्रवार की सुबह जब वह सोकर जगा तो सन्न रह गया। उनका लोडेड रायफल वहां से गायब था। लापरवाही के आरोप में सिपाही तत्काल निलंबित हो गया, अब पुलिस मामले की जाँच कर रही है।  

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police Constable supsended after theft of his service riffle during lok sabha election 2024
इसी बूथ से गायब हुआ सिपाही का रायफल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नवादा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है, लेकिन इससे पहले वहां तैनात सिपाही का रायफल 20 राउंड गोली के साथ गायब हो गया। सिपाही ने इस बात की सूचना तत्काल अपने वरीय पदाधिकारी को दी, लेकिन हथियार गायब होने की जानकारी मिलते ही वरीय अधिकारी ने उस पुलिस के जवान पर कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित का  दिया। यह घटना पकरीबरावां के राजेबीघा गांव की है। सिपाही उत्तम कुमार ने पकरीबरावां थाना में अपने रायफल और गोली की चोरी का मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


सोकर जगे तो गोली लोडेड रायफल गायब 
सिपाही उत्तम कुमार ने थाना में दिए गये आवेदन में लिखा है कि पोलिंग पार्टी के साथ पांच सुरक्षा बलों को लगाया गया था, जिसमें एक उत्तम कुमार भी था। मतदान केंद्र के करीब 200 मीटर की दूरी पर गुरुवार की रात में एक बारात ठहरी हुई थी। उत्तम कुमार सुबह में जब जगे तो उन्होंने अपना रायफल वहां से गायब पाया। अपना रायफल वहां न देखकर उत्तम काफी परेशान हो गये और इधर उधर खोजने लगे, लेकिन उनका रायफल कहीं नहीं मिला। तब उत्तम ने इस बात की जानकारी अपने वरीय अधिकारी को दी। सिपाही का आरोप है कि बारात में आए किसी शख्स ने राइफल चोरी की है। मामला दर्ज होते ही पुलिस छापेमारी करना शुरू कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पदाधिकारी ने उस सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस घटना में पुलिस ने छापेमारी करते हुए बाराती के तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
समस्तीपुर जिला बल के सिपाही उत्तम कुमार राउत ने बताया कि एसएलआर रायफल में 20 राउंड गोली भी लोड थी। पुलिस रायफल की खोजबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही किसी नतीजे तक पहुंचा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed