फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News : Bihar Police constable killed colleague with bullets Murder case Bettiah bihar police Line

Bihar Police : पुलिस कांस्टेबल ने अपने साथी सिपाही को गोलियों से भूना, गुस्से में ताबड़तोड़ 20 गोलियां मारी

Sun, 20 Apr 2025 08:22 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 20 Apr 2025 08:22 AM IST
सार

Bihar : अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं। पुलिस  लाइन में अचानक फायरिंग होने से अफरातफरी का माहौल हो गया। कोई कुछ समझ नहीं पा रहा था, कि अचानक क्या हो गया। पुलिस के कई जवानों ने खदेड़कर जब आरोपी को पकड़ा तो उसे देखकर हर कोई दंग रह गया।


 

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police constable killed colleague with bullets Murder case Bettiah bihar police Line
मृतक का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के बेतिया में एक बड़ी घटना हुई है, जिसमें पुलिस के एक जवान ने अपने साथी जवान को गोलियों से भून दिया। मृतक की पहचान सोनू कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि उसके साथी परमजीत कुमार ने सोनू कुमार को 11 गोलियां मारी हैं, जबकि उसने कुल 20 गोलियां फायर की थी। घटना पुलिस लाइन की है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : आशिक और प्रेमिका मिलकर चला रहे थे अश्लील वीडियो का कारोबार, बिहार की कई लड़कियों के वीडियो वायरल
विज्ञापन


घटना के संबंध में पुलिस लाइन में मौजूद अन्य सिपाहियों ने बताया कि बेतिया के पुलिस लाइन परिसर में किसी बात को लेकर परमजीत कुमार और सोनू कुमार के बीच कहा सुनी हुई। देखते ही देखते मामला ऐसा हो गया कि परमजीत कुमार ने अपने साथी पुलिस कांस्टेबल सोनू कुमार के ऊपर अपनी एसएलआर तान दी। तबतक दोनों में कहासुनी होती रही।इसी दौरान  परमजीत सोनू पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। बताया जाता है कि परमजीत ने सोनू के चेहरे पर 11 गोलियां मारी हैं। इस घटना में सोनू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद अन्य सिपाहियों का कहना है कि परमजीत ने लगभग 20 राउंड से भी अधिक गोलियां चलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Bihar News : Bihar Police constable killed colleague with bullets Murder case Bettiah bihar police Line
आरोपी परमजीत और मृतक सोनू कुमार का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

पूर्व का था विवाद 
घटना की सूचना मिलते ही सभी वरीय पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गये। उनका कहना है कि गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर अन्य जवान भी उधर भागे, तब तक आरोपी परमजीत कुमार भागने लगा,  लेकिन अन्य जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य सिपाहियों का कहना है कि दोनों में पूर्व का विवाद था, लेकिन असली वजह क्या थी, फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी परमजीत से भी पूछताछ की जा रही है। वरीय अधिकारी भी अपने स्तर से जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed