{"_id":"682f04421217ec8a200c5754","slug":"bihar-news-bihar-police-asi-transfer-list-bihar-police-hawaldar-transfer-news-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police : बिहार पुलिस में अब 386 ASI का तबादला, सिपाहियों का ट्रांसफर रुका तो 1777 हवलदारों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police : बिहार पुलिस में अब 386 ASI का तबादला, सिपाहियों का ट्रांसफर रुका तो 1777 हवलदारों की सूची जारी
Thu, 22 May 2025 04:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 22 May 2025 04:32 PM IST
सार
Bihar : उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सिपाहियों के ट्रांसफर को तत्काल रोक दिया गया, लेकिन इसके साथ ही बिहार पुलिस में अब 386 ASI का तबादला किया गया है। इसके साथ ही 1777 हवलदारों की सूची भी जारी की गई है।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय पटना
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
बिहार पुलिस मुख्यालय (कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग) ने 386 एएसआई का तबादला किया है। इसके साथ ही 1777 हवलदारों का भी स्थानांतरण किया है, जिसकी सूची प्रकाशित कर दी गई है। एएसआई के तबादले के लिए 19 और 20 मई को पुलिस मुख्यालय में स्थानान्तरण समिति की बैठक की गई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि कॉलम-04 में अंकित सहायक अवर निरीक्षकों को कॉलम-06 में अंकित जिला में तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित किया जाय।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़िए -BPSC Teacher: शिक्षा विभाग ने बीपीएससी टीचर पर हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना की; तारीख बीती, नहीं हुई नियुक्ति
विज्ञापन
पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
जिन पुलिस अवर निरीक्षक एवं समकक्ष कोटि के पुलिस पदाधिकारी का स्थानांतरण किया गया है, उन्हें 15 दिनों केअं दर नये जगह पर योगदान करने के लिए विरमित कर दिये जायेंगे। स्थानान्तरण के बाद यदि कोई त्रुटि होती है तो संबंधित पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस उप-महानिरीक्षक, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के संज्ञान में लायेंगे, ताकि मुख्यालय स्तर से उसका निराकरण किया जा सके।
यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : बिहार पुलिस सिपाहियों का तबादला टला, पटना हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन की अपील पर लगाई रोक
इस ट्रांसफर में इस बात का ख्याल रखा गया है कि सेवानिवृति की निकटता, चिकित्सीय एवं पति-पत्नी सरकारी सेवा में रहने के आधार पर स्थानान्तरित किये गये पुलिस अवर निरीक्षक एवं समकक्ष कोटि के पदाधिकारियों पर यह आदेश प्रभावी नहीं होगा। यह अपर पुलिस महानिदेशक का आदेश है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।