{"_id":"6734ce16c3d60981e30bb46c","slug":"bihar-news-bihar-police-arrested-government-teacher-before-celebrate-liquor-party-darbhanga-news-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : शराब की पार्टी मनाने जा रहा शिक्षक गिरफ्तार, पांच अवैध विदेशी शराब की बोतल और वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : शराब की पार्टी मनाने जा रहा शिक्षक गिरफ्तार, पांच अवैध विदेशी शराब की बोतल और वाहन जब्त
Wed, 13 Nov 2024 09:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 13 Nov 2024 09:40 PM IST
सार
Bihar : पीएम के आगमन से पूर्व उनकी सुरक्षा को लेकर वाहनों की गहन तलाशी की जा रही थी। तभी एक गाड़ी पुलिस को देखकर भागने लगीं। पुलिस ने खदेड़कर गाड़ी को पकड़ा और फिर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान मिले सामान के साथ पुलिस ने एक शिक्षक को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
इसी थाना क्षेत्र में शराब के साथ शिक्षक की हुई गिरफ्तारी।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
दरभंगा में पुलिस ने एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में शराब के साथ शिक्षक सहित दो लोगों गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षक की पहचान मध्य विद्यालय उर्दू मौलगंज के शिक्षक कपिलेश्वर मण्डल के रूप में की गई है। मामला बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एकमिघाट की है।
विज्ञापन
वाहन जांच के दौरान शिक्षक हुआ गिरफ्तार
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि एकमिघाट में वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी आ रही एक फॉर्च्यूनर पुलिस को देखकर तेजी से वापस भागने लगी। फॉर्च्यूनर के चालक को गाड़ी भगाने का प्रयास करते देख पुलिस हरकत में आई और खदेड़कर उसे पकड़ लिया। जांच के दौरान गाड़ी से पांच अवैध विदेशी शराब बरामद हुए। पुलिस ने वाहन में बैठे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वाहन भी जब्त कर लिए। पूछताछ के दौरान पता चला कि गिरफ्तार उन दो लोगों में एक शिक्षक है।
विज्ञापन
शराब पार्टी करने जा रहे थे शिक्षक
इस संबंध में बहादुरपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर वाहनों की गहन तलाशी की जा रही थी। इसी दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी एकमी चौराहे के पास से गुजर रही थी। पुलिस ने उस गाड़ी को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी से 180 एमएल की पांच बोतल विदेशी शराब जब्त की गई। साथ ही शिक्षक कपलेश्वर मंडल और धनंजय को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बैंकर्स कॉलोनी का रहने वाला कपलेश्वर मंडल और बहादुरपुर थाना क्षेत्र के गंगापट्टी का रहने वाला धनंजय गुप्ता है। कपलेश्वर मंडल उर्दू मध्य विद्यालय मौलागंज में शिक्षक है। समस्तीपुर की तरफ से लहेरियासराय की तरफ आ रहे थे। इस दौरान दोनों को बहादुरपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है प्रधामनंत्री के आगमन को लेकर जिला पुलिस हाई अलर्ट पर थी और गिरफ्तार सरकारी स्कूल के शिक्षक शराब की पार्टी के लिए कहीं जा रहे थे।
विज्ञापन