फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar police arrested GAD Bihar government officer in liquor party in Government of bihar office

Bihar News : बिहार सरकार के कार्यालय में शराब पार्टी; जिला स्तर के अधिकारी नशे में पकड़े गए, पुष्टि पर हुई जेल

Mon, 22 Jul 2024 05:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 22 Jul 2024 05:32 PM IST
सार

Bihar : दरभंगा में डीएमसीएच में डॉक्टरों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद वहां के डॉक्टर और प्रबंधक की काफी किरकिरी हुई थी।अब बिहार के दूसरे शहर के एक सदर अस्पताल में स्वास्थ्य अधिकारी शराब पार्टी करते हुए पकड़े गये हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar police arrested GAD Bihar government officer in liquor party in Government of bihar office
गिरफ्तार स्वास्थ्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद बिहार के एक सदर अस्पताल के जिला स्वास्थ्य समिति में एक अधिकारी को पुलिस ने शराब पार्टी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामला गोपालगंज जिले का है, जहां पुलिस ने जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी को सरकारी ऑफिस में शराब की पार्टी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उस गिरफ्तार पदाधिकारी  को नगर थाना लेकर आई है। गिरफ्तार जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी की पहचान अनुराग जीतन के रूप में की गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई सदर अस्पताल स्थित कार्यालय से की है। इस घटना के बाद सदर अस्पताल में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन


अपने ही कार्यालय में चल रही थी शराब पार्टी 
घटना के संबंध में गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि डायल 112 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि जिला स्वास्थ्य समिति में जिला मूल्यांकन और अनुश्रवण पदाधिकारी अनुराग जीतन शराब के नशे में धुत है। वह अपने सरकारी कार्यालय में शराब की पार्टी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम अस्पताल स्थित जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यालय में पहुंची। पुलिस के वहां पहुंचते ही अफरातफरी का माहौल हो गया। इससे पहले कि अनुराग जीतन वहांसे भाग पाते, पुलिस ने मूल्यांकन अधिकारी को शराब पार्टी करते हुए  रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मेडिकल में शराब पीने की हुई पुष्टि 
पुलिस का कहना है कि जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी अनुराग जीतन का पुलिस ने सदर अस्पताल में मेडिकल भी कराया, जिसमें उनके शराब पीने की पुष्टि की गई है। पुलिस जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी अनुराग जीतन को गिरफ्तार कर नगर थाना हाजत लेकर आई। फिलहाल उनको हाजत में रखा है।  कागजी कार्रवाई करने के बाद अनुराग जीतन कोनगर थाना से न्यायालय में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई से सदर अस्पताल में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed