फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police arrested Doctor sexually assaulted minor student in Gopalganj

Bihar : डॉक्टर ने नाबालिग का यौन शोषण किया; निकाह का झांसा देकर 10 लाख वसूल सगाई की, फिर गर्भपात कराकर छोड़ा

Sat, 11 May 2024 05:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 11 May 2024 05:54 PM IST
सार

Bihar : नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर एक  चिकित्सक ने डेढ़ वर्षो तक यौन शोषण किया। फिर शादी करने के नाम पर उसके परिजनों से 10 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। फिर बाद में निकाह करने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police arrested Doctor sexually assaulted minor student in Gopalganj
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                गोपालगंज में पुलिस ने छापेमारी कर नाबालिग छात्रा के साथ यौन शोषण करने वाले फरार आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित लखन मोड़ से की गई है। आरोपी चिकित्सक की पहचान विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी व वर्तमान में गोपालगंज शहर के स्टेशन रोड के लखन मोड़ स्थित क्यूरीसन हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ निजामुद्दीन अंसारी के रूप में की गई है।
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

आरोपी प्राइवेट अस्पताल का है चिकित्सक
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि ऊंचकागांव थाना क्षेत्र के पिपराही गांव की हाई स्कूल में पढ़ने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी से शादी का झांसा देकर एक प्राइवेट अस्पताल का चिकित्सक डेढ़ वर्षो तक यौन शोषण करता रहा। इस दौरान शादी करने के नाम पर किशोरी के पिता से 10 लाख रुपये नगद भी लिया। फिर बाद में निकाह करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण 
परिजनों का कहना है कि पीड़ित किशोरी शहर के दरगाह मोहल्ला में अपने मां के साथ किराए के मकान में रहकर हाई स्कूल की पढ़ाई कर रही थी। उसकी मां आरोपित चिकित्सक के अस्पताल में नर्स का काम करती थी, जिससे किशोरी का अपनी मां के साथ अस्पताल में आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान वह चिकित्सक के संपर्क में आ गई। इसी दौरान 15 फरवरी 2022 को चिकित्सक ने उसे शादी का झांसा देते हुए यौन शोषण किया। वहीं उसके बाद उसके साथ लगातार यौन शोषण करने लगा। जिसकी जानकारी किशोरी ने अपनी मां को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी का आश्वासन देकर ठग लिए दस लाख रुपये 
किशोरी की मां ने पूछताछ की तो  चिकित्सक ने किशोरी के बालिग होने पर शादी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद चिकित्सक ने विवाह के नाम पर 10 लाख रुपये नगद भी किशोरी के स्वजन से ले लिया। वहीं छह माह बाद शादी करने का आश्वासन देते हुए तीन मई 2022 को किशोरी के साथ सगाई कर ली, जिसके बाद चिकित्सक उसके साथ लगातार यौन शोषण करता रहा। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई।

दूसरी लड़की से चुपके से कर लिया निकाह 
 चिकित्सक ने चुपके से 16 सितंबर 2023 को दूसरी युवती के साथ निकाह कर लिया। इसके बाद चिकित्सक ने किशोरी को दवा देकर बीते 10 फरवरी 2023 को गर्भपात करा दिया। अक्टूबर 2023 में चिकित्सक ने निकाह करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने मामले में नगर थाने और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद पीड़ित किशोरी ने न्यायालय में आवेदन दिया।


गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी 
न्यायालय के आदेश के आलोक में पीड़ित किशोरी के आवेदन पर गिरफ्तार चिकित्सक, उनके भाई दिल महम्मद अंसारी और पिता जलील अंसारी के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। पुलिस जांच में मामला सत्य पाए जाने के बाद पुलिस आरोपित चिकित्सक को गिरफ्तार करने के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही थी। इस दौरान केश की अनुसंधानकर्ता सह अरना चेकपोस्ट प्रभारी स्वीटी कुमारी को सूचना मिली कि आरोपित चिकित्सक अपने अस्पताल में पहुंचा हुआ है। सूचना मिलते ही नगर थाना के सहयोग से छापेमारी कर आरोपित चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे पुलिस ने शनिवार के दिन न्यायालय में प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed