फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police absconding DSP surrender after five years of rape with minor girl in gaya bihar

इनामी डीएसपी का आत्मसमर्पण: पांच साल पहले सरकारी क्वार्टर में नाबालिग से दुष्कर्म किया था, फरार हुआ तो सस्पेंड

Tue, 27 Feb 2024 07:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 27 Feb 2024 07:11 PM IST
सार

Bihar News : पांच साल में पुलिस विभाग अपने एक डीएसपी को नहीं ढूंढ़ सका। इनाम रखने के बावजूद। आखिर अब उसने आत्मसमर्पण किया है। सरकारी आवास में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक अब कानून के शिकंजे में है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police absconding DSP surrender after five years of rape with minor girl in gaya bihar
आरोपी डीएसपी कमलाकांत प्रसाद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया के तत्कालीन फरार डीएसपी कमलाकांत प्रसाद ने गया कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। कोर्ट ने आरोपी डीएसपी को जेल भेज दिया है।आरोपी डीएसपी पर नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप था। मामला प्रकाश में आने के बाद तत्कालीन एसपी हरप्रीत कौर ने फरार डीएसपी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था। यह मामला 2021 का है जिसमें उस पर सरकारी क्वार्टर में नाबालिग लड़की के साथ रेप करने का आरोप लगा था।

विज्ञापन

नाबालिग रेपकांड के आरोपी डीएसपी कमलाकांत प्रसाद ने मंगलवार को गया कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी डीएसपी को गया कोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच गया सेन्ट्रल जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पीड़िता को न्याय दिलाने आरोपी की पत्नी ने दिया था साथ 
2021 में जब कमलाकांत डीएसपी पद पर गया में पदस्थापित थे, उन्होंने अपने सरकारी क्वार्टर में एक नाबालिग के साथ घृणित कार्य किया था। उस वक्त यह मामला दब गया था। लेकिन, जैसे ही उनका गया से दूसरे स्थान पर तबादला हुआ, यह मामला सबके सामने आ गया। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए डीएसपी मुख्यालय की पत्नी सामने आई थी। पीड़िता को लेकर पुलिस मुख्यालय और कमजोर वर्ग आयोग के पास पहुंची थी। उसके बाद पुलिस मुख्यालय और कमजोर वर्ग आयोग के निर्देश पर गया के महिला थाना में डीएसपी मुख्यालय कमलाकांत प्रसाद के खिलाफ 18/2021 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। उसके बाद नाबालिग के साथ रेप कांड के आरोपी सीनियर डीएसपी कमलाकांत प्रसाद को बिहार सरकार के गृह विभाग ने निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने किया था इनाम की घोषणा 
पुलिस मुख्यालय की अनुशंसा के बाद गृह विभाग ने उनके निलंबन की कार्रवाई पर मुहर लगाई थी। हालांकि उसके बाद गया पुलिस आरोपी डीएसपी कमलाकांत प्रसाद की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश बनाते रही। लगातार छापेमारी के बाद भी आरोपी डीएसपी पुलिस के हाथ नहीं लग रहे थे। तब तत्कालीन एसएसपी हरप्रीत कौर ने आरोपी डीएसपी कमलाकातं प्रसाद पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया। पुलिसिया दबिश के कारण आखिरकार आरोपी डीएसपी ने मंगलवार को गया कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां पुलिस आरोपी डीएसपी को गया सेन्ट्रल जेल ले गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed