फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : bihar election candidate Nomination cancelled in Gaya Bihar By-Election 2024

By-Election 2024 : गया के दो विधानसभा के तीन प्रत्याशियों का नामांकन रद्द, दो दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Mon, 28 Oct 2024 08:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 28 Oct 2024 08:46 PM IST
सार

Bihar : गया में दो विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। स्क्रूटनी के बाद दो विधानसभा के तीन प्रत्याशियों का आवेदन रद्द कर दिया गया, जिसमें बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के दो और इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के एक प्रत्याशी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Bihar News : bihar election candidate Nomination cancelled in Gaya Bihar By-Election 2024
गया में उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के गया जिले में दो विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है, जिनमें बेलागंज और इमामगंज विधानसभा सीट है। दोनों विधानसभा हाई प्रोफाइल सीट है। दोनों सीटों पर विभिन्न राजनैतिक दलों के कुल 27 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया था, जिनमें बेलागंज विधानसभा से 17 और इमामगंज विधानसभा सीट से 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। सोमवार को दोनों विधानसभा सीटों पर हुए नामांकन पत्र की स्क्रूटनी की गई। नामांकन पत्र भरे जाने के बाद स्क्रूटनी के दौरान दोनों विधानसभा के तीन प्रत्याशियों का आवेदन रद्द कर दिया गया। बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के दो और इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया गया है, जिनमें बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के जितेंद्र यादव और निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र यादव उर्फ शंभू कुमार का नाम शामिल हैं। वहीं इमामगंज विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनतंत्र मोर्चा के प्रत्याशी सीमा कुमारी के नामांकन रद्द किया गया। अब बेलागंज विधानसभा सीट से 15 और इमामगंज विधानसभा सीट से 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 

विज्ञापन


दोनों सीटों पर होगी आमने-सामने की लड़ाई 
गया के दोनों सीटों पर दिग्गजों के बेटे और बहू चुनावी अखाड़े में उम्मीदवार बने हैं। इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन की पत्नी सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी चुनावी मैदान में हैं। वहीं राजद से रौशन मांझी को उम्मीदवार बनाया है। इमामगंज विधानसभा सीट पर एनडीए और राजद प्रत्याशी के बीच आमने-सामने की टक्कर है। बेलागंज विधानसभा सीट पर अब कुल 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में जदयू से पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी और जहानाबाद सांसद डा. सुरेंद्र यादव के पुत्र राजद प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह उर्फ विश्वनाथ यादव के बीच कांटे की टक्कर है। हालांकि दोनों विधानसभा सीटों पर जन सुराज पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार खड़ा किया है।
विज्ञापन


नाम वापसी की तिथि है 30 अक्टूबर 
 विगत 18 अक्टूबर से बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। गया जिले के बेलागंज विधानसभा और इमामगंज विधानसभा में उपचुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई, जहां एनडीए और इंडिया प्रत्याशियों के सहित कई अन्य पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने शहर के डीआरडीए कार्यालय में अपना नामांकन पत्र भरा था। इस दौरान सुरक्षा के भी खड़े प्रबंध किए गए थे। नामांकन पत्र भरने के बाद उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत भी किया था। यह प्रक्रिया विगत 25 अक्टूबर तक चली थी, जिसके बाद 28 नवंबर को स्क्रूटनी की तिथि तय की गई थी, जिसमें तीन लोगों का नामांकन रद्द किया गया। नाम वापसी की तिथि 30 अक्टूबर तय की गई है। हालांकि इस दौरान दोनों विधानसभा क्षेत्र में बिहार के दोनों डिप्टी सीएम के अलावे कई मंत्रियों की सभा भी आयोजित हो चुकी है, जिसमें उक्त मंत्री एवं वरिष्ठ नेताओं के द्वारा अपने-अपने प्रत्याशियों को जीतने के लिए को लेकर कई तरह की बातें खुले मन से जनता के समक्ष रखी गई है। इतना ही नहीं पक्ष के लोगों के द्वारा एक तरफ सरकार की उपलब्धियां को बताया गया तो वहीं विपक्ष के द्वारा सरकार की नाकामियों को भी बताया गया और जनता के समक्ष अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने की बात रखी गई। मालूम हो कि 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। वहीं 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed