फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bihar congress party president rajesh ram mla statment on sadaqat ashram fight before rahul gandhi

Congress Party : तस्वीर देखिए, मारपीट याद कीजिए... कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष इसे ऊर्जा और उत्साह बता रहे

Thu, 10 Apr 2025 03:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 10 Apr 2025 03:02 PM IST
सार

Bihar News : अब कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जब चाहें, राहुल गांधी के सामने इस तरह से मारपीट कर सकते हैं, क्योंकि पार्टी से 'ऊर्जा' और 'उत्साह' मान रही है। राहुल गांधी की यात्रा के दौरान पटना में मारपीट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने ऐसा क्या कहा?

विज्ञापन
Bihar News: Bihar congress party president rajesh ram mla statment on sadaqat ashram fight before rahul gandhi
कांग्रेस कार्यकर्ता खुद में भिड़े - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

यह तस्वीर पहले देख लीजिए। नीचे वीडियो भी दिखेगा। पिछले दिनों लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की पटना यात्रा के दौरान का यह वीडियो है। वह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में थे, जब यह मारपीट हुई। हर जगह वीडियो वायरल हुआ। दौड़ा-दौड़ाकर और पलट-पलट कर पीटने का। अब बिहार प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष और पार्टी विधायक राजेश राम ने इसपर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यह अपने राष्ट्रीय नेता के प्रति उत्साह था। ऊर्जावान कांग्रेस उत्साह में ऐसा कर रहे थे, यह मारपीट नहीं।

विज्ञापन

क्या हुआ था, उस दिन... यहां क्लिक कर पढ़ें खबर
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा, वह जानें
बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आज मीडिया से मुखातिब हुए तो उनसे पूछा गया कि जिस दिन राहुल गांधी पटना आए थे तो सदाकत आश्रम में मारपीट क्यों हुई? इस सवाल के जवाब देते हुए उन्होंने इसे मारपीट मानने से इनकार कर दिया। बोले- "देखिए, पार्टी ऑफिस में हंगामा नहीं था। उत्साह था। आप उसे हंगामा कह रहे, हम उत्साह कहेंगे। जब किसी चीज के लिए ऊर्जा आएगी तो ऐसा होता ही है। अपने राष्ट्रीय नेता को देखने के लिए उग्र हैं। व्याकुल हैं। हम लोग जब पदयात्रा में गए तो भीड़ बेकाबू थी। उत्साह को आप कहते हैं विवाद! उसको हम नहीं मानते हैं। हमारा परिवार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बड़ी परिवार है। पूरे देश की परिवार है। परिवार के ऊर्जावान लोगों ने वह उत्साह दिखाया।

कांग्रेस अधिवेशन से लौटने पर नेताओं ने कही यह बात
गुजरात के कांग्रेस अधिवेशन से लौटने के बाद जहां प्रदेश अध्यक्ष ने पटना कार्यालय में हुई मारपीट पर ऐसा जवाब दिया, वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान और विधायक अजीत शर्मा ने बिहार में महागठबंधन के अंदर सीट बंटवारे के सवाल को टालते हुए बताया कि चुनाव तक लगातार कांग्रेस के बड़े नेताओं का बिहार दौरा होगा। कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ बिहार का चुनाव लड़ेगी। भाजपा जो गलतबयानी कर रही है, उसका जवाब दिया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed