फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar CM Nitish Kumar knelt down before IAS Pratyay amrit to work fast on jp ganga path project

Nitish Kumar : अब भरी सभा में किसके पैर छूने लगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार! गंगा पथ उद्घाटन के दौरान हुआ यह सब

Wed, 10 Jul 2024 01:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 10 Jul 2024 01:09 PM IST
सार

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान बिहार के सीनियर आईएएस प्रत्यय अमृत के पैर छूने के लिए झुककर आगे बढ़ते नजर आए। उन्होंने काम में तेजी लाए जाने की बात करते हुए कहा कि अगर आप चाहें तो इसके लिए...

विज्ञापन
Bihar News : Bihar CM Nitish Kumar knelt down before IAS Pratyay amrit to work fast on jp ganga path project
सीएम नीतीश कुमार काम में तेजी लाने के लिए अफसर के सामने ऐसा करते दिखे। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना में जेपी गंगा पथ के पटना सिटी के कंगनघाट तक विस्तार का उद्घाटन करने पहुंचे थे। गंगा पथ को और आगे तक जाना है, इसलिए काम में तेजी की बात करते हुए मुख्यमंत्री अफसरों को ताकीद कर रहे थे। यह सब होते-होते अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अगर आप कहें तो हम आपके हाथ जोड़ लेते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मातहत आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत की ओर झुकते हुए आगे बढ़ने लगे कि जैसे सचमुच उनके पैर छू लेंगे। प्रत्यय अमृत भी किंकर्तव्यूविमूढ़ होकर हाथ जोड़ते हुए उन्हें रोकते हुए दिखे।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के पहले सबकुछ करा देना चाहते हैं नीतीश
बिहार में अगले साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होना है। हर चुनाव के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तमाम बड़ी परियोजनाओं को पूरा कराने का लक्ष्य रखते हैं। जेपी गंगा पथ को लेकर वह पहले भी अफसरों को ताकीद करते रहे हैं। नीतीश लगातार मातहत अफसरों को सापु शब्दों में कह भी चुके हैं कि किसी हाल में चुनाव से पहले काम पूरा कर लें, ताकि जनता के सामने जाना आसान हो। बुधवार को भी ऐसी ही बात चल रही थी, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेपी गंगा पथ को समय से पूरा करने के लिए अफसरों को ताकीद कर रहे थे। वह निर्माण एजेंसी के इंजीनियरों और प्रोजेक्ट से जुड़े अफसरों से कह रहे कि काम तेजी सके कीजिए। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि हम आपके सामने हाथ जोड़ते हैं, कहिए तो हम आपका पैर छू लेते हैं, लेकिन काम समय पर पूरा कराइए। सामने खड़े आईएएस प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को राेकने के लिए हाथ जोड़कर खड़े हो गए।
विज्ञापन


तब पीएम मोदी के पैर छूने के कारण चर्चा में रहे थे नीतीश कुमार
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक बड़ी जनसभा में पिछली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने बिहार के विकास की बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छू लिए थे। नीतीश कुमार ने तब पीएम मोदी से बिहार की उम्मीदें बताई थीं और इसी दौरान जनसभा में वह पैर को छूने पर आ गए थे, जिसपर प्रधानमंत्री ने हाथ पकड़ लिया था। इस बात पर विपक्ष ने सीएम नीतीश की जमकर भर्त्सना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed