फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Budget 2025 nitish kumar congratulated bihar budget schemes

Bihar Budget 2025 : बिहार के लोगों को मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा- सभी वर्गों का रखा गया ख्याल

Mon, 03 Mar 2025 08:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 03 Mar 2025 08:06 PM IST
सार

Bihar : सीएम नीतीश कुमार ने बजट पेश होने के बाद बिहार के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की इस सहायता तथा राज्य सरकार के अपने बजटीय प्रावधानों से बिहार के विकास को और गति मिलेगी और बिहार नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Budget 2025 nitish kumar congratulated bihar budget schemes
बजट पेश होने के बाद सीएम नीतीश कुमार, वित्त मंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, श्रवण कुमार व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बजट पेश होने के बाद बिहार के सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस बजट में किसानों, उद्यमियों, युवाओं एवं महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग के लोगों का ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस साल बिहार का बजट 3 लाख 17 हजार करोड़ रूपये का है। बिहार की विकास दर 14.5 प्रतिशत रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तुत बिहार बजट (2025-26) न्याय के साथ विकास के हमारे संकल्प को मजबूत करेगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि राज्य सरकार अपने राजकोषीय संसाधनों के समुचित प्रबंधन से बिहार के आर्थिक विकास को गति देगी। सड़कों का चौड़ीकरण कर आवागमन की सुविधा को बेहतर किया जायेगा। युवाओं को रोजगार देने के हमारे प्रयास जारी रहेंगे। हम सरकारी नौकरी के साथ-साथ रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित हैं, इसके लिए वित्तीय संसाधनों की कमी नहीं होने दी जायेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि में हमारे प्रयास से हुये विकास को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान इस बजट में किये गये हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा किअर्थव्यवस्था को समावेशी, तीव्र एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बिहार बजट 2025-26 अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा, जहाँ एक ओर हर जिले को 4-लेन सड़क से जोड़ा जायेगा, वहीं राज्य के लोगों के लिये सस्ती एवं सुलभ वायु सेवा उपलब्ध कराने के लिये बजट में कई प्रावधान किये गये हैं। विभिन्न जिलों में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना से राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में गुणात्मक सुधार आयेगा। निजी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार हमेशा तत्पर रही है और इस बजट में इसके लिए कई नई नीतियों के साथ बड़े और महत्वपूर्ण नीतिगत सुधार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 23 जुलाई 2024 को केन्द्र में नई सरकार के गठन के पश्चात् पेश किये गये बजट में बिहार को विशेष आर्थिक मदद दी गयी थी। पुनः 01 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केन्द्रीय बजट 2025 में बिहार की विभिन्न विकास योजनाओं तथा बिहार के लोगों के हित का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके लिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि केन्द्र सरकार की इस सहायता तथा राज्य सरकार के अपने बजटीय प्रावधानों से बिहार के विकास को और गति मिलेगी और बिहार नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कुल मिलाकर इस बजट में किसानों, उद्यमियों, युवाओं एवं महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग के लोगों का ख्याल रखा गया है। यह एक सम्पूर्ण, समावेशी एवं विकास को बढ़ावा देने वाला बजट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed