Bihar Board : बिहार बोर्ड की माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया, जानें STET का शिड्यूल
Bihar : बिहार बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 का परीक्षा कार्यक्रम जारी हो गया है। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रथम और द्वितीय पेपर के विषयों में सम्मिलित होने के लिए कुल 5,96,931 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (प्रथम) का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। इस संबंध में बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बताया कि माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (प्रथम) के पेपर-1 के विभिन्न विषयों की परीक्षा दिनांक 18 मई से 29 मई तक और पेपर-2 के विभिन्न विषयों की परीक्षा 11 जून से 20 जून तक दो पालियों में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के प्रथम पेपर के विभिन्न विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 3,59,489 अभ्यर्थियों तथा पेपर-2 के विभिन्न विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 2,37,442 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इस प्रकार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रथम और द्वितीय पेपर के विषयों में सम्मिलित होने के लिए कुल 5,96,931 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
ऐसे डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (प्रथम) के पेपर वन में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.com पर अपलोड कर दिया गया है। संबंधित अभ्यर्थी अपने यूजर आईडी के रूप में एप्लीकेशन नंबर एवं पासवर्ड के रूप में अपना जन्म तिथि का उपयोग कर बिहार बोर्ड के उक्त वेबसाइट से अपना मूल प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के पेपर 2 का प्रवेश पत्र माह जून के प्रथम सप्ताह में समिति के उक्त वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
यह है परीक्षा का समय
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 का आयोजन प्रतिदिन दो पाली में किया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा 10:00 से 12:30 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा 3:00 से 5:30 बजे तक ली जाएगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रति घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
इस समय पर पहुंचे परीक्षा केंद्र पर
परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के लिए प्रथम पाली की परीक्षा शुरू से होने से एक घंटा 30 मिनट पहले यानी 8:30 बजे रिपोर्टिंग टाइम निर्धारित किया गया है। विलंब से आने वाले अभ्यर्थियों को उसे परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी प्रकार द्वितीय पाली की परीक्षा शुरू होने से एक घंटा 30 मिनट पहले अर्थात अपराह्न 1:30 बजे रिपोर्टिंग टाइम निर्धारित की गई है। गेट बंद होने का समय 2:30 बजे निर्धारित की गई है। विलंब से आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में अथवा प्रवेश पत्र से संबंधित अन्य किसी प्रकार की कठिनाई हो तो उसके लिए हेल्पलाइन 011 35450941 पर संपर्क कर सकते हैं।