फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bhumihar supported organizations protested against jdu party Ashok Choudhary muzaffarpur jahanabad

Bihar News : मंत्री अशोक चौधरी की मुश्किलें बढ़ीं, विरोध में सड़कों पर उतरा भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट

Mon, 02 Sep 2024 08:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर / जहानाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर / जहानाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 02 Sep 2024 08:34 PM IST
सार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्री अशोक चौधरी के विवादित बयान का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। सोशल मीडिया के साथ- साथ सड़कों पर भी उनके विरोध हो रहे हैं। आक्रोशित भूमिहार संगठन अब उनको पार्टी से हटाने की मांग करने लगे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Bhumihar supported organizations protested against jdu party Ashok Choudhary muzaffarpur jahanabad
अशोक चौधरी का विरोध - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के जहानाबाद में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के द्वारा भूमिहारों के ऊपर दिए गए विवादित बयान पर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनता दल यूनाइटेड पार्टी के अंदर से विरोध शुरू होकर विपक्ष के खेमे से होते हुए यह विरोध अब सड़क तक पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर भी लोग अशोक चौधरी को खूब ट्रोल कर रहे हैं। अलग- अलग जिलों में लोग सड़कों पर उतार आये हैं। भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के लोग प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर के भगवानपुर चौक पर सैकड़ो की संख्या में जुटे भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ न सिर्फ जमकर नारेबाजी की बल्कि बिहार सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भूमिहारों के ऊपर किए गए अमर्यादित टिप्पणी पर अशोक चौधरी पर कार्रवाई नहीं करते हैं और अशोक चौधरी अपने बयान पर माफी नहीं मांगते हैं, तो अब पूरे बिहार में भूमिहार ब्राह्मण सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसका खामियाजा आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव में भी भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन


भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट ने सरकार को दी चेतावनी 
भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के मुजफ्फरपुर और प्रदेश के महामंत्री धर्मवीर शुक्ला ने कहा जिस प्रकार से अशोक चौधरी ने बयान दिया है इसको भूमिहार समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अगर अशोक चौधरी माफी नहीं मांगते हैं, तो भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट आगे की रणनीति तय करने के लिए स्वतंत्र है और इसका खामियाजा वर्तमान सरकार और केंद्र सरकार को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

 

 

Bihar News: Bhumihar supported organizations protested against jdu party Ashok Choudhary muzaffarpur jahanabad
भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के कार्यकर्त्ता उतरे सड़क पर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

भूमिहार अपने तेवर में आता है तो सरकार बदल देता है

इसी तरह का विरोध जहानाबाद में भी देखने को मिला, जहां राष्ट्रीय भूमिहार सेवा अभियान ने मंत्री अशोक चौधरी का पुतला दहन किया। राष्ट्रीय भूमिहार सेवा अभियान के लोगों ने खुलेआम चेतावनी देते हुए कहा कि अशोक चौधरी सरेआम माफी मांगे नहीं तो आने वाले दिनों में उनको जहानाबाद में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मंत्री अशोक चौधरी ने भूमिहार समाज में एक तरफ बेटी देने का काम करते हैं तो दूसरे तरफ गाली देने का काम करते हैं। ऐसी स्थिति में भूमिहार समाज उनके द्वारा किए गए टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेगा। राष्ट्रीय भूमिहार सेवा अभियान के बैनर तले पुतला दहन कार्यक्रम में भारी संख्या में भूमिहार समाज के लोग भाग लिए। इस मौके पर भूमिहार समाज के लोगों ने साफ तौर पर कहा कि जनता दल यूनाइटेड के मंत्री अशोक चौधरी ने जिस तरह का बयान भूमिहार समाज पर दिया है इससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी बदनामी हुई है। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस मामले को गंभीरता से लेकर अशोक चौधरी को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए। इस मौके पर भूमिहार समाज के नेता ने कहा कि अशोक चौधरी भूमिहार को नजदीक से नहीं जाने हैं भूमिहार अगर अपने तेवर में आता है तो सरकार बदल देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed